फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corporation removed illegal possession from government land in Mauli village

मौली गांव में सरकारी जमीन से निगम ने हटाए अवैध कब्जे

Thu, 20 Feb 2020 02:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
Corporation removed illegal possession from government land in Mauli village
मनीमाजरा। मौली गांव में बरसाती नाले के साथ लगती पंचायती जमीन पर हो रहे कब्जे को नगर निगम की टीम ने बुधवार को हटा दिया है। एडिशनल कमिश्नर तिलक राज और चीफ इंजीनियर शैंलेद्र कुमार के निर्देश पर बिल्डिंग ब्रांच के एसडीओ बलराज छिकारा की अगवाई में चले इस अभियान में पब्लिक हेल्थ विंग के एसडीओ गौरव पाल भी अपनी टीम के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन

अभियान में मौली गांव के पीछे से निकल रहे नाले के पास टीन की चादरें डालकर बनाए गए मकान को जेसीबी मशीन लगा कर गिरा दिया। वहीं एसडीओ ने बताया कि इसके अलावा यहां पर नाले में मिट्टी भरकर किए जा रहे कब्जे को भी हटाया गया। इसके साथ ही एक व्यक्ति द्वारा बिना नक्शा पास करवाए बनाए जाने वाले मकान की नींवों और पिलर को भी गिराया। इस दौरान अवैध बनाए गए मकान में चल रहे पानी के कनेक्शन को भी पब्लिक हेल्थ विंग के एसडीओ ने काट दिया। इसके साथ इस मकान में इडली-डोसा (इस गंदगी भरे स्थान पर सामान बनाकर पंचकूला के एक सेेक्टर में बेचते थे) बना रहे लोगों का चालान कटवा कर सामान अतिक्रमण हटाओ विंग को जब्त करवाया।
विज्ञापन

बता दें कि इस गांव में दो महीने पहले भी नगर निगम की टीम ने इस तरह अभियान चलाकर अवैध कब्जे हटाए थे। उसके बाद भी लोग नाले के पास इस तरह पंचायती जमीन पर कब्जा कर अवैध कब्जा करने से हट नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed