फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corporate Look 'sees the police

अब ‘कॉरपोरेट लुक’ में नजर आएगी पुलिस

Fri, 06 Dec 2013 12:10 PM IST
अमर उजाला मोहाली
अमर उजाला मोहाली Updated Fri, 06 Dec 2013 12:10 PM IST
विज्ञापन
Corporate Look 'sees the police
पंजाब सरकार के इन्वेस्टमेंट प्रमोशन समिट ‘प्रोग्रेसिव पंजाब’ में बड़े-बड़े कॉरपोरेट घराने शामिल होंगे। आयोजन भी इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में है, जहां सारा माहौल कॉरपोरेट जैसा होगा।
विज्ञापन


ऐसे में आयोजन की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी कॉरपोरेट लुक में नजर आएंगे। जो पुलिस कर्मचारी या अफसर आईएसबी के अंदर तैनात किए जाएंगे, वे पुलिस की वर्दी के बजाय कॉरपोरेट यूनिफॉर्म में नजर आएंगे।
विज्ञापन


पुलिस ने भी आयोजन को लेकर तैयारियां शरू कर दी है। वीरवार को एसपी सिटी-1 स्वरनदीप सिंह ने सेक्टर-78 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पुलिसकर्मियों की क्लास ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पुलिसकर्मियों को खासतौर पर समझाया गया कि समिट के दौरान उन्हें लोगों के साथ कैसे पेश आना है। बड़े-बड़े कॉरपोरेट घराने के लोगों को आप और जी कह कर ही संबोधित करना है। सभी के साथ विनम्रता से पेश आना है।

एसपी स्वरनदीप ने बताया कि आयोजन की सुरक्षा में करीब आठ सौ पुलिस अफसर और कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। जिनकी कमान सात एसपी और 18 डीएसपी के हाथों में होगी। आईएसबी के अंदर एंटी सबोटाज टीम तैनात की जाएगी। चंडीगढ़ से शहर के सभी एंट्री प्वाइंट्स पर पुलिस रहेगी। सभी चौकों पर भी पुलिस के इंतजाम रहेंगे। यह इंतजाम इसलिए किया जाएगा कि बाहर से आने वाले लोग आसानी से आयोजन स्थल तक पहुंच सकें। वहीं, स्थानीय लोगों को भी आवाजाही में परेशानी न आए।

तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डिप्टी सीएम
मोहाली। डिप्टी सीएम सुखबीर बादल वीरवार दोपहर करीब बारह बजे इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस पहुंचे और प्रोग्रेसिव पंजाब की तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि 9-10 दिसंबर को होने वाले समिट की तैयारियों में कोई कसर न छोड़ी जाए। इसमें देश की दो हजार कंपनियों के सीईओ हिस्सा लेंगे। वहीं, तीस विदेशी कंपनियों के प्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे। चार सौ नामी उद्योगपति भी समिट में हिस्सा लेंगे।

उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि आधुनिक संचार साधनों का प्रयोग करते हुए इंतजाम पेशेवर ढंग से किए जाएं। इस मौके मुख्य संसदीय सचिव एनके शर्मा, मुख्य सचिव राकेश सिंह, हलका इंचार्ज बलवंत सिंह रामूवालिया, हरसुखइंदर सिंह बब्बी बादल, पुडा सीए मनवेश सिद्धू, गमाडा सीए एके सिन्हा, सचिव करन ए सिंह व ए वेणुप्रसाद, आईजी परमजीत गिल भी मौजूद थे।



आईएसबी में लगा अल्ट्रा मॉडर्न टेंट
प्रोग्रेसिव पंजाब को लेकर इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। आईएसबी में अल्ट्रा मॉडर्न टेंट स्ट्रक्चर लगाया गया है। जोकि पूरी तरह वातानुकूलित होगी। इसके अंदर ही एलसीडी स्क्रीस लगाई जाएंगी। कई मीटिंग हॉल भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed