फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus: PGI Chandigarh wrote a letter to the Chief Secretary of three states

पीजीआई ने पंजाब-हरियाणा और हिमाचल को लिखा पत्र, 'हमारे यहां न भेजें कोरोना के संदिग्ध मरीज'

Wed, 29 Jan 2020 09:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 Jan 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: PGI Chandigarh wrote a letter to the Chief Secretary of three states
pgi chandigarh - फोटो : फाइल फोटो

चंडीगढ़ पीजीआई के निदेशक प्रो. जगतराम ने पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर कहा है कि कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों को पीजीआई न भेजा जाए। जिस क्षेत्र में संदिग्ध हैं, वहीं पर उन्हें आइसोलेट किया जाए।

विज्ञापन


उनका कहना है कि यह वायरस हवा आदि के जरिए फैल सकता है। चूंकि पीजीआई में वैसे ही मरीजों की तादाद अधिक है और ऐसे में यह वायरस यहां फैल गया तो दिक्कतें काफी बढ़ जाएंगी। इसलिए यह एहतियात बरताया जाए।
विज्ञापन


बता दें कि दो दिन पहले मोहाली से कोरोना वायरस के एक संदिग्ध मरीज को पीजीआई रेफर कर दिया गया था जबकि स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइंस के मुताबिक, कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों को उसी क्षेत्र में आइसोलेट करना चाहिए लेकिन इसका पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भविष्य में कोई कोरोना वायरस संदिग्ध मरीज यहां न पहुंचे, इसी को देखते ही पीजीआई निदेशक ने तीन राज्यों के प्रमुख सचिवों को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज किसी के संपर्क में आएंगे तो वायरस का प्रसार होगा, ऐसे में दूरी बनाए रखना बहुत जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed