{"_id":"5eb23f878ebc3e903a578170","slug":"coronavirus-lockdown-violation-in-haryana-by-public-figure-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: हरियाणा में पब्लिक की लापरवाही व सरकार की कमाई, ऐसे हुआ नियमों का उल्लंघन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: हरियाणा में पब्लिक की लापरवाही व सरकार की कमाई, ऐसे हुआ नियमों का उल्लंघन
Wed, 06 May 2020 10:09 AM IST
खुशबू गोयल
मोहित धुपड़, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 06 May 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के दूसरे चरण में भी हरियाणा की पब्लिक लॉकडाउन नियमों का पूरी तरह से पालन करने में गंभीर नहीं दिखी। नतीजतन, इस चरण में भी लोगों को पुलिस की सख्ती का शिकार होना पड़ा। इस चरण में भी 3034 घटनाएं लॉकडाउन उल्लंघन की सूबे में सामने आई, जिसके चलते अब कुल लॉकडाउन में उल्लंघन की घटनाओं का आंकड़ा अब 10407 पहुंच गया। यानी अभी तक 41 दिन के लॉकडाउन पीरियड में प्रदेश में रोजाना औसतन 254 घटनाएं नियमों के उल्लंघन की सामने आ रही है।
भले ही पब्लिक अभी भी लॉकडाउन प्रोटोकॉल को लेकर गंभीर नहीं है। लेकिन इन सब के चक्कर में सरकार की बढ़िया कमाई हो गई है। नियमों का उल्लंघन करने वाले इन लोगों पर पुलिस महकमा अभी तक 25 करोड़ 48 लाख 82 हजार 501 रुपये जुर्माना ठोक चुका है। यानी रोजाना ऐसे लोगों से पुलिस औसतन 62 लाख से अधिक जुर्माना राशि एकत्रित कर रही है।
लॉकडाउन 2.0 में पुलिस ने दिखाया ज्यादा रौब
पुलिस अब तक पुलिस कुल 5742 एफआईआर दर्ज कर चुकी है। इसके तहत 8126 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बेवजह घूमने वाले 13720 वाहनों को जब्त किया जा चुका है। यानी पुलिस ने लॉकडाउन 2.0 में पहले चरण के अपेक्षाकृत अपने रौब का ज्यादा डर लोगों में दिखाया है।
विज्ञापन
नतीजतन, ऐसे लोगों की गिरफ्तारी भी ज्यादा हुई। जबकि प्रदेश में इस पीरियड के दौरान लॉ एंड आर्डर बिगड़ने की कोई खास घटना सामने नहीं आई। पुलिस महानिदेशक मनोज यादव के अनुसार महामारी के इस दौर में लोगों को खुद ही अपनी जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए। संक्रमण ज्यादा न फैले, इसके लिए जरूरी है लॉकडाउन प्रोटोकॉल की सख्ती से पालन करना चाहिए। पुलिस का अभियान लॉकडाउन 3.0 में भी जारी रहेगा।