{"_id":"5eb120db8ebc3e903a5780eb","slug":"coronavirus-lockdown-punjab-government-decision-on-liquor-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में शराब की होम डिलीवरी की तैयारी, राज्य भर में 6 मई से खुल सकते हैं ठेके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में शराब की होम डिलीवरी की तैयारी, राज्य भर में 6 मई से खुल सकते हैं ठेके
Wed, 06 May 2020 09:10 AM IST
खुशबू गोयल
हर्ष सलारिया, चंडीगढ़
हर्ष सलारिया, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 06 May 2020 09:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार राज्य में शराब के ठेके खोलने के साथ ही शराब की होम डिलीवरी की व्यवस्था भी करने जा रही है। एक्साइज विभाग द्वारा सुझाई गई रूपरेखा के आधार पर अगर सरकार ने फैसला लिया तो प्रदेश में बुधवार से शराब की बिक्री शुरू हो जाएगी। इस संबंध में फैसले का एलान कैबिनेट की बैठक में चर्चा के बाद होगा। शराब की बिक्री भी कर्फ्यू में ढील की अवधि के दौरान ही होगी यानी ठेके सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगे। इसी अवधि के दौरान ही होम डिलीवरी भी की जाएगी।
विज्ञापन
दूसरी ओर लॉकडाउन के दौरान शराब के ठेके बंद रहने के कारण एक्साइज ड्यूटी और लाइसेंस फीस का मुद्दा अभी सुलझा नहीं है। शराब के ठेकेदार लॉकडाउन की अवधि के लिए लाइसेंस फीस में 50 फीसदी छूट की मांग कर रहे हैं। वही, एक्साइज विभाग को केवल अप्रैल महीने में ही ठेके बंद रहने के कारण करीब 500 करोड़ की एक्साइज ड्यूटी की हानि हुई है।
विज्ञापन
शराब की होम डिलीवरी को सही बताते हुए एक्साइज विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस फैसले से शराब की दुकानों पर भीड़ से बचा जा सकेगा। उधर, विभाग ने पुराने लाइसेंस धारकों को भी पिछले महीने एक्सटेंशन दे दी थी जिससे ठेके खोलने में सरकार को कोई परेशानी नहीं आएगी।
विज्ञापन