{"_id":"5e943c058ebc3e6fea5a5b1b","slug":"coronavirus-lockdown-curfew-would-be-groom-corona-positive-and-bride-quarantine","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः 13 अप्रैल को होनी थी शादी, पहले युवक को हुआ कोरोना और अब होने वाली दुल्हन क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः 13 अप्रैल को होनी थी शादी, पहले युवक को हुआ कोरोना और अब होने वाली दुल्हन क्वारंटीन
Mon, 13 Apr 2020 03:46 PM IST
खुशबू गोयल
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 13 Apr 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण होने से युवक की 13 अप्रैल को होने वाली शादी टल गई और अब उसकी होने वाली दुल्हन भी क्वारंटीन हो गई है। यहीं नहीं युवक का होने वाला ससुराल परिवार, बिचौलिया परिवार और उसका खुद का परिवार भी क्वारंटीन हो गया है। मामला मोगा में सामने आया।
कोरोना संक्रमण फैलने के चलते लगे लॉकडाउन में फरीदकोट की मिस्त्रियां वाली गली में रहने वाला युवक समाजसेवा करने में लगा था। इस दौरान उसकी तबियत खराब हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सैंपल जांच के लिए भेजे गए तो युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
मोगा निवासी युवती के साथ 13 अप्रैल को बैसाखी के दिन उसकी शादी होनी थी, लेकिन युवक ने उसे टाल दिया। अब उक्त युवक के साथ मोगा निवासी लड़की की मंगनी के बारे में जैसे ही सेहत विभाग मोगा को पता चला तो देर रात एक टीम उनके घर पहुंच गई।

घर में ही क्वारंटीन किया और नोटिस चस्पा किया
टीम ने युवती समेत उसके परिवार की जांच की, लेकिन किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं मिले। इसलिए परिवार को घर में ही क्वारंटीन कर दिया। साथ ही उनके घर के बाहर नोटिस चस्पा दिया गया कि कोई भी व्यक्ति आपात स्थिति के अलावा इस घर में दाखिल नहीं होगा। सेहत विभाग की टीम ने युवती की मंगनी करवाने वाले उसकी बुआ के बेटे के परिवार को भी मोगा में उनके घर में ही क्वारंटीन कर दिया।
यहां जानकारी देते सेहत विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. नरेश ने बताया कि क्वारंटीन किए गए दोनों परिवारों को फरीदकोट निवासी कोरोना संक्रमित युवक व उसके परिवार से मिले 14 दिन से ज्यादा का समय हो चुका था, लेकिन फिलहाल दोनों परिवारों के किसी भी सदस्य में कोरोना के लक्षण नहीं हैं। बावजूद इसके एहतियात बरती गई और दोनों परिवारों को उनके घरों में क्वारंटीन किया गया है।