{"_id":"5e995a518ebc3e769a044645","slug":"coronavirus-lockdown-curfew-indian-army-apache-helicopter-emergency-landing-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः खेतों में कराई गई 'अपाचे' की इमरजेंसी लैंडिंग, दोनों पायलट और हेलीकॉप्टर सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः खेतों में कराई गई 'अपाचे' की इमरजेंसी लैंडिंग, दोनों पायलट और हेलीकॉप्टर सुरक्षित
Fri, 17 Apr 2020 02:48 PM IST
खुशबू गोयल
संजीव कुमार बक्शी, होशियारपुर
संजीव कुमार बक्शी, होशियारपुर
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 17 Apr 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
'अपाचे' की इमरजेंसी लैंडिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के होशियारपुर जिले के एक गांव में 'अपाचे' हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हालांकि पायलट और एयरक्राफ्ट दोनों बिल्कुल सुरक्षित हैं, लेकिन इस तरह आपात लैंडिंग से सेना के अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। दसूहा तहसील के तहत ब्लॉक हाजीपुर के बुड्ढावड़ गांव में हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण खेतों में उतारा गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर ने पठानकोट से उड़ान भरी थी, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हेलीकॉप्टर में मौजूद दोनों पायलट और हेलीकॉप्टर पूरी तरह सुरक्षित हैं। गांव के सरपंच कुलदीप सिंह ने बताया कि किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। हेलीकॉप्टर सुरक्षित खेतों में उतरा। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पठानकोट बेस पर सेना अधिकारियों को भी इस संबंध में सूचना दे दी गई है।
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को हिंडन एयरबेस मोहन नगर से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरने वाले वायुसेना के चीता हेलीकॉप्टर की भी तकनीकी खराबी के कारण ईस्टर्न पेरिफेरल पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। इसमें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ था। एयरबेस से दूसरे हेलीकॉप्टर से पहुंचे इंजीनियर ने तकनीकी खामी को दुरुस्त किया। इसके बाद ही चीता हेलीकॉप्टर ने दोबारा चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी। बृहस्पतिवार सुबह एयरफोर्स के फ्लाइट लेफ्टिनेंट जेएस पांडे और स्क्वार्डन लीडर रोहित यादव हिंडन एयरबेस से उड़ान भरी थी।
विज्ञापन
बागपत के रटौल क्षेत्र में पहुंचते ही हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण ईस्टर्न पेरिफेरल पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इस लैंडिंग में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन गेहूं की कटाई कर रहे किसानों की मौके पर भीड़ लग गई थी। किसान सोनू सैनी ने बताया कि वह पास के खेत में गेहूं काट रहे थे, तभी एक्सप्रेस-वे पर हेलीकॉप्टर उतरा। जैसे ही वे दौड़कर गए, हेलीकॉप्टर के पायलट ने उन्हें नजदीक आने से मना कर दिया।
किसानों ने लैंडिंग की सूचना चांदीनगर थाना प्रभारी मुनेंद्र पाल सिंह और रटौली चौकी इंचार्ज अशोक कुमार को दी तो वे मौके पर पहुंचे। इसके बाद एयरबेस से इंजीनियर को लेकर दूसरा हेलीकॉप्टर एक्सप्रेस-वे पर पहुंचा। करीब एक घंटे बाद हेलीकॉप्टर को ठीक कर पायलट ने दोबारा चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी।