{"_id":"5e9962aa8ebc3e77b539407e","slug":"coronavirus-lockdown-curfew-covid-19-samples-testing-in-punjab-university-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी में भी होगी अब कोरोना संक्रमण के नमूनों की जांच, केंद्र से मिली अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी में भी होगी अब कोरोना संक्रमण के नमूनों की जांच, केंद्र से मिली अनुमति
Fri, 17 Apr 2020 01:32 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 17 Apr 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ भी कोरोना संक्रमण के नमूनों की जांच करेगी। इसके लिए केंद्र सरकार से अनुमति मिल गई है। पीयू के पास समुचित संसाधन हैं। पीयू कितने नमूनों की जांच करेगा और कब से इसके लिए योजना बनाई जा रही है, जल्द ही इस पर निर्णय होगा। पीयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से यह प्रस्ताव सरकार के समक्ष रखा गया था।
इसमें कहा गया था कि पीयू में सभी संसाधन और स्टाफ भी मौजूद है जो पूरी तरह प्रशिक्षित हैं। पीयू कोविड के नमूनों की जांच कर सकता है। इसके लिए अनुमति प्रदान करें। पीयू की साख हर क्षेत्र में हैं। सरकार भी ऐसे संस्थानों की तलाश में है जो कोविड के नमूनों की जांच बेहतर कर पाए। वीरवार को पीयू को कोविड के नमूनों की जांच के लिए अनुमति मिल गई है।
अब पीयू जांच कैसे करेगा और कब से, इसकी प्लानिंग शुक्रवार को बन सकती है। मालूम हो कि इससे पहले सरकार ने इमटेक को नमूनों की जांच के लिए अधिकृत किया था। अब पीयू भी इसी कड़ी में शामिल हो गया है।