फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, Ambulance 108 Union Stepped Back from Strike

पंजाबः एंबुलेंस 108 यूनियन ने हड़ताल वापस ली, सरकार ने मानी एक मांग, बाकी पर होगा विचार

Thu, 23 Apr 2020 01:18 PM IST
खुशबू गोयल हर्ष सलारिया, चंडीगढ़
हर्ष सलारिया, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 23 Apr 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Ambulance 108 Union Stepped Back from Strike
108 एंबुलेंस सेवा
पंजाब में एंबुलेंस 108 की यूनियन ने हड़ताल वीरवार सुबह वापस ले ली। क्योंकि सरकार ने उनकी एक मांग मान ली है। वहीं बाकी तीन पर विचार किए जाने का भरोसा दिलाया है। अब यूनियन कल बैठक करके आगे की रणनीति तय करेगी। राज्य सरकार ने कर्मियों की इंश्योरेंस संबंधी मांग मानी है।
विज्ञापन


ऐसे समय में जब पूरा देश कोरोना से जंग लड़ रहा है, पंजाब में एंबुलेंस 108 के चालकों ने वीरवार से हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी। एंबुलेंस 108 कर्मचारी यूनियन ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार के समक्ष कर्मचारियों की चार मुख्य मांगें रखीं गई थीं, लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन


वे चार मुख्य मांगें हैं- कच्चे कर्मचारियों को बिना किसी शर्त के नौकरी में नियमित किया जाए। ड्यूटी का समय 8 घंटे निर्धारित किया जाए और 8 घंटे से अधिक काम के लिए ओवरटाइम भत्ते की व्यवस्था हो। समान काम समान वेतन के अलावा कर्मचारियों को कोरोना के मौजूदा संकट में काम करने के लिए भत्ता दिया जाए। सभी कर्मचारियों का बीमा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed