फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Corona Cases in Punjab

पंजाब में कोरोना के 33 और नए केस, इनमें बाहर से लौटे नौ लोग शामिल, 2139 कुल पीड़ित

Wed, 27 May 2020 11:48 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 27 May 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Corona Cases in Punjab
कोरोना जांच रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में बुधवार को कोरोना वायरस के 36 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में इस महामारी से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 2139 हो गई। नए मामलों में एक व्यक्ति विदेश से लौटा है, जबकि 8 देश के अन्य राज्यों से पंजाब आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बुधवार को सबसे अधिक 16 पॉजिटिव केस अमृतसर में सामने आए। इनमें 12 लोग पहले से पीड़ित व्यक्ति के करीबी हैं। 

विज्ञापन


अन्य चार लोग दिल्ली और मुंबई से लौटे हैं। संगरूर में 2 नए केस सामने आए हैं, जबकि गुरदासपुर में एक नया केस महाराष्ट्र से लौटे व्यक्ति का है। पठानकोट में 3 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। बरनाला में नांदेड़ से लौटे एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। लुधियाना में भी एक नया केस सामने आया है, जबकि तरनतारन में मिले 2 मामलों में से एक विदेश से और दूसरा महाराष्ट्र से लौटे व्यक्ति का है। 
विज्ञापन


 

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी की गुहार, 'मोदी साहब! मेरा कबूतर वापस कर दीजिए, मैं बहुत चाहता हूं', पढ़ें- मामला

विज्ञापन
विज्ञापन


पटियाला में पॉजिटिव पाए गए 7 केसों में से 5 पहले से पीड़ित व्यक्ति के करीबी के हैं जबकि एक केस केस नया है। इसके अलावा एक संक्रमित अन्य राज्य से लौटा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक 72468 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 66417 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं, जबकि 3912 सैंपलों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इस समय 181 लोगों का इलाज चल रहा है। 


जालंधर में छह कोरोना संक्रमित मिले 
पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के वाइस चेयरमैन बॉबी सहगल और उनके भाई मनीष सहगल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सहगल जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 के रहने वाले हैं। हेल्थ कारपोरेशन के वाइस-चेयरमैन होने के नाते वे सिविल अस्पताल भी कई बार गए थे। 

पठानकोट में 60 वर्षीय कारोबारी संक्रमित

पठानकोट में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को इंदिरा कालोनी निवासी 60 वर्षीय कारोबारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं बुजुर्ग के बेटे समेत 52 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कारोबारी भी लमीनी निवासी संक्रमित आढ़ती के साथ डमटाल में किराना सप्लायर था। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार उसी के संपर्क में आने से उक्त कारोबारी संक्रमित हुआ। पठानकोट में संक्रमितों की कुल संख्या 45 हो गई है। इनमें से 2 लोगों की मौत हो चुकी है। 16 मामले एक्टिव हैं और बाकी घर लौट चुके हैं।

पटियाला में गर्भवती समेत सात नए मामले
पटियाला जिले में बुधवार शाम को दो बच्चों, एक गर्भवती महिला समेत सात नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। जबकि 287 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही। सभी नए मरीजों को तुरंत सरकारी राजिंदरा अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करा दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि मंगलवार को कोविड जांच के लिए भेजे 296 सैंपलों की लैब से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार 287 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। जबकि सात कोविड पॉजिटिव मिले हैं। 

उन्होंने बताया कि राजपुरा के गर्ग कालोनी की रहने वाली 20 साल की गर्भवती महिला, जो पिछले दिनों कोविड पॉजिटिव पाई गई थी। आज पॉजिटिव पाए गए सात केसों में पांच केस उक्त महिला के नजदीक के संपर्क वाले लोग हैं। इनमें उक्त महिला का 24 साल का पति, उसका दो साल का बेटा, सुंदर नगर गगन चौक में रहने वाला उसका 33 साल का रिश्तेदार, 23 साल की एक महिला व एक साल का लड़का शामिल है।

सीएमओ ने बताया कि इसके अलावा नाभा की बैंक कालोनी में रहने वाली 58 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, जो हाल ही में दिल्ली से वापस लौटी थी। साथ ही पटियाला के फैक्ट्री एरिया की रहने वाली 30 साल की एक गर्भवती महिला भी कोरोना पॉजिटिव मिली है।

गुरदासपुर: मुंबई से लौटा दोरांगला का मरीज कोरोना पॉजिटिव

मुंबई से लौटा गुरदासपुर के गांव दोरागंला का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित मरीज को धारीवाल के सरकारी अस्पताल में आइसोलेट कर दिया है। वहीं पारिवारिक सदस्यों के सैंपल लेने के बाद उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया है। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. किशन चंद ने दी। 

उन्होंने बताया अब तक जिले में 2810 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 2670 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 136 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 122 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। तीन लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा जिले में अब 11 केस एक्टिव हैं। वहीं चार सैंपल रिजेक्ट हो चुके हैं।

मोहाली में दिल्ली के बैंक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव
मोहाली में दो दिन बाद फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है। लेकिन जो बुधवार को कोरोना पॉजिटिव केस आया है, वह जिला मोहाली में नहीं गिना जाएगा। क्योंकि वह दिल्ली में ही रहता है और वहां बैंक मुलाजिम है। कोरोना पॉजिटिव आया मरीज तीन दिन पहले दिल्ली से सेक्टर-71 स्थित अपने घर मिलने आया था। जब उसका कोरोना टेस्ट किया गया तो वह पॉजिटिव आया है। 

सिविल सर्जन मोहाली डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि भले ही यह व्यक्ति मोहाली में आकर पॉजिटिव आया है लेकिन यह केस मोहाली में नहीं गिना जाएगा। क्योंकि वह काफी समय से दिल्ली में ही रह रहा है। जिला मोहाली में कोरोना का एक्टिव केस अभी सिर्फ एक ही है। वहीं, इस केस संबंधी दिल्ली को सूचित कर दिया है। हालांकि इसका इलाज मोहाली में ही होगा।

सेक्टर-71 के रहने वाले 32 वर्षीय युवक के दिल्ली से आने के बाद 24 मई को सैंपल लिए थे। जिसके बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे ज्ञान सागर अस्पताल बनूड़ में भर्ती करवा दिया गया है। उसके घर के आसपास का एरिया स्वास्थ्य विभाग ने कब्जे में लेकर सैनिटाइज कर दिया है। वहीं, उसके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है, उनके सैंपल लिए जाएंगे।

190 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट बाकी

मिली जानकारी के मुताबिक मोहाली स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को पूरे जिले में करीब 190 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। इनकी रिपोर्ट आने के बाद ही प्रशासन द्वारा अगली कार्रवाई की जाएगी। हालांकि जिले में अब तक कुल 106 कोरोना मरीज आ चुके हैं और तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक एक्टिव केस है। जबकि शेष सभी मरीज तंदरुस्त होकर अपने घर जा चुके हैं।

अमृतसर में एक ही दिन 16 पॉजिटिव मिलने से दहशत
बुधवार को अमृतसर में 16 पॉजिटिव मरीज रिपोर्ट हुए। इनमें सर्वाधिक मरीज बटाला रोड के विजय नगर की गली नंबर चार के हैं। यहां आठ पॉजिटिव मरीज मिले हैं। विजय नगर में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज से इन्हें संक्रमण हुआ है। वहीं रानी का बाग निवासी कोरोना पॉजिटिव शख्स के संपर्क में आए तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। 

इस शख्स के संपर्क में आने से उनके चार पारिवारिक सदस्य पहले भी संक्रमित हुए थे। विजय नगर में एक मरीज के संपर्क में आए आठ लोग पॉजिटिव रिपोर्ट हुए हैं। इसी प्रकार कटड़ा दूलो निवासी कोरोना पॉजिटिव साठ वर्षीय व्यक्ति जिसकी मौत हो चुकी है, उसके संपर्क में आया एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 

इससे पूर्व मृतक के संपर्क में आए उसके तीन पारिवारिक सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अतिरिक्त रमदास व भूतनुपरा क्षेत्र से एक-एक पॉजिटिव मरीज सामने आया है। दोनों का यात्रा इतिहास नहीं है। बीते सोमवार को विदेश से लौटे दो लोग भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुए हैं।

एक साथ 16 मरीज रिपोर्ट मिलने के बाद प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के हाथ-पांव फूल गए हैं। वहीं शहर में भी दहशत बढ़ गई है। अमृतसर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 353 जा पहुंची है। हालांकि इनमें से 301 ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि छह लोगों की मौत हो गई थी। 46 लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed