फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in Punjab News in Hindi: 13 New positive cases found in Mohali of Punjab

मोहाली में 13 नए पॉजिटिव मिले, इनमें 10 नांदेड़ से लौटे श्रद्धालु, आंकड़ा पहुंचा 87

Fri, 01 May 2020 12:40 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 01 May 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Punjab News in Hindi: 13 New positive cases found in Mohali of Punjab
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला

मोहाली में कोरोना वायरस के नए मामलों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की सिरदर्दी बढ़ा दी है। पिछले तीन दिनों से कोरोना ने पूरी तरह से कहर मचाया हुआ है। गुरुवार को एक साथ 13 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इसमें 10 लोग वे हैं, जो नांदेड़ से पहुंचे हैं। इनके अलावा दो कोरोना हॉटस्पॉट गांव जवाहरपुर और एक मुल्लांपुर में रहने वाला पीजीआई कर्मी है।

विज्ञापन


यह पीजीआई कर्मी पहले कोरोना पॉजिटिव आ चुके पीजीआई कर्मी के संपर्क था। उसे स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही होम क्वारंटीन करके रखा हुआ था। जबकि उसके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। सिविल सर्जन डॉक्टर मनजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, अब जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 87 हो चुकी है। जबकि जिले में दो लोगों की कोरोना की वजह से जान जा चुकी है। वहीं, 30 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक जिला प्रशासन के लिए नांदेड़ से आए श्रद्धालुओं का कोरोना पॉजिटिव होना प्रशासन के लिए सिरदर्दी बन गया है। कुल 16 श्रद्धालु अभी तक पॉजिटिव आ चुके हैं। इसमें से 15 मोहाली जिले से संबंधित हैं, जबकि एक अंबाला का है। सभी को जिला प्रशासन ने पहले जिला स्तरीय क्वारंटीन केंद्र में रखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अब पॉजिटिव आए श्रद्धालुओं को बनूड़ ज्ञान सागर स्थित आइसोलेशन केंद्र में भेज दिया गया है। प्रशासन की कोशिश यही है कि कोरोना की चेन को तोड़कर लोगों को इस बीमारी से राहत दी दिलाई जाए। वहीं, डीसी गिरीश दियालन ने अधिकारियों से कहा है कि कर्फ्यू तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

होम क्वारंटीन लोग रखें इन चीजों का ध्यान
डीसी ने बताया कि जो लोग घरों में अलग से क्वारंटीन रखे जाते हैं। उन्हें मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना होगा। ऐसे लोगों को अपने हाथ साबुन और पानी से धोते रहने चाहिए। खांसी और छींकते समय अपने चेहरे और नाक को कपड़े से कवर करना चाहिए।

कोरोना हॉटस्पॉट जवाहरपुर में सबसे ज्यादा मरीज
पंजाब में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मोहाली में हैं। इनमें 45 जवाहरपुर के ही हैं। वहीं, 25 एक्टिव मरीज हैं। जबकि पीजीआई कर्मचारी या नयागांव के प्राथमिक संपर्क से जुड़े 8 केस हैं। अब तक जिले में 87 केस हो चुके हैं। 30 ठीक हो गए हैं, जबकि 52 एक्टिव केस हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed