फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in Mohali: no new Corona virus case found in Mohali

कोरोना वायरस: मोहाली में कोई नया केस नहीं, जगतपुरा और नयागांव के 6692 लोगों के सैंपल भेजे गए

Fri, 03 Apr 2020 12:49 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 03 Apr 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Mohali: no new Corona virus case found in Mohali
- फोटो : अमर उजाला

पिछले दो दिनों में 65 साल के कोरोना पीड़ित बुजुर्ग की मौत और 10 साल की बच्ची समेत तीन लोगों के पॉजीटिव आने से स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ गई थी। गुरुवार को जिले में कोई भी कोरोना पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है। इस लिहाज से यह दिन विभाग के लिए राहत भरा रहा। कोरोना पॉजिटिव का कोई नया केस सामने नहीं आया है। 

विज्ञापन


सेहत विभाग की टीमों ने जगतपुरा और नयागांव में अब तक जिले का सबसे बड़ा जांच अभियान चलाया। दोनों जगह पर टीम ने कुल 6692 लोगों के ब्लड सैंपल लिए। इस दौरान पांच लोगों को खांसी और जुकाम मिला है। अब जल्दी ही विभाग द्वारा बी सैंपल भी लिए जाएंगे। वहीं सेहत विभाग ने लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने की नसीहत दी है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को सेहत विभाग की टीम सुबह ही नयागांव और जगतपुरा पहुंच गई थी। उक्त दोनों जगह पहले से ही सील है। वहां पर पुलिस और सीआरपीएफ की टीमें तैनात हैं। टीम ने प्रभावित एरिया के प्रत्येक घर जाकर सर्वे किया। घडुआं के एसएमओ डॉ. कुलजीत कौर ने बताया कि सेहत विभाग की टीमों ने जगतपुरा में 299 घरों में जाकर 1996 लोगों की जांच की। जबकि नयागांव में 931 घरों में जाकर 4696 लोगों की जांच की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान केवल पांच ऐसे लोग मिले, जिन्हें आम खांसी व जुकाम था। इन लोगों को जरूरी सावधानियां रखने के लिए कहा गया है। सेहत विभाग की टीम ने लोगों को सामाजिक दूरी, बार-बार हाथ धोने, बढ़िया खुराक लेने और घरों से बाहर न निकलने के लिए प्रेरित किया। जिक्रयोग है कि मोहाली में कोरोना मरीजों की संख्या 10 हो चुकी है। 

इसमें एक 10 साल की बच्ची भी शामिल है। जबकि एक बुजुर्ग व्यक्ति की नयागांव में मौत हो गई थी। इसके बाद से नयागांव में विशेष सर्वे करवाया जा रहा है। जबकि जगतपुरा में जिस एरिया में कोरोना का मरीज सामने आया था। वहां, जनसंख्या काफी अधिक है। अंदेशा था कि काफी लोग कोरोना की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में पूरे एरिया को कवर किया गया है।

विदेश यात्रा से लौटे हैं तो तुरंत 104 पर करें कॉल
सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जो लोग विदेश यात्रा करके आए हैं। वह तुरंत अपनी और दूसरों की भलाई के लिए सेहत विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर कॉल करके खुद ही जानकरी दें और अपनी जांच करवाएं। वहीं, किसी व्यक्ति को खांसी, जुकाम, तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत की समस्या है तो वह तुरंत 104 नंबर पर जानकरी दें। बाकी सभी सावधानियां बरतें।

ज्ञान सागर में बनाया नोडल आइसोलेशन केंद्र
डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के लिए ज्ञान सागर अस्पताल को नोडल आइसोलेशन केंद्र बनाया गया है। उन्होंने लोगों को बीमारी से डरने के बजाय सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करने और घरों में रहने की अपील करते हुए कहा है कि यह एक जानलेवा और घातक बीमारी है। सेहत विभाग का पूरा स्टाफ खासकर डॉक्टर, नर्स व पैरामेडिकल स्टाफ कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लगातार लगे हुए हैं। 

कोरोना से राहतः 25 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव
गुरुवार को रामनवमी का दिन मोहाली के लिए राहत भरा रहा। तीन दिन पहले भेजे गए 25 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर सेहत विभाग ने चैन की सांस ली है। सेहत विभाग ने गुरुवार को 8 नए लोगों के सैंपल भेजे हैं, जबकि 65 की रिपोर्ट आना बाकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed