फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in Chandigarh, Lockdown, Ayurveda Specialist Consulted With Public On Helpline

आयुर्वेद विशेषज्ञ ने दिए आपके छह सवालों के जवाब, बोले- कैंसर मरीज डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को करें शामिल

Sun, 03 May 2020 04:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 03 May 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Chandigarh, Lockdown, Ayurveda Specialist Consulted With Public On Helpline
सांकेतिक तस्वीर

लॉकडाउन में लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए शुरू की गई अमर उजाला हेल्पलाइन में शनिवार को सवालों के जवाब दिए आयुर्वेद विशेषज्ञ ईश्वर चंद ने।

विज्ञापन


सवाल: आयुर्वेद में किन चीजों के सेवन से इम्यून सिस्टम को मजबूत किया जा सकता है। -पंकज, नयागांव

  • जवाब: इम्यून सिस्टम को मजबूती देने के तीन तरीके हैं। पहला, समय पर सोएं व उठें। कम से कम छह घंटे की नींद आवश्यक है। दूसरा, हल्का व्यायाम करें। तीसरा, ताजा व सुपाच्य भोजन लें। ऋतु के मुताबिक फल व सब्जी खाएं। भोजन में गाय का देसी घी, दूध, दही का सेवन अवश्य करें। कुछ औषधि के सेवन से भी इम्यून मजबूत होता है। 
  • विज्ञापन

 

  • इसमें प्रमुख रूप से गिलोय, आंवला, हरण, अश्वगंधा, सतावरी शामिल है। इनका काढ़ा बना सकते हैं या चूर्ण के रूप में सेवन लें। उम्र के हिसाब से चूर्ण का सेवन एक ग्राम से तीन ग्राम। काढ़ा के रूप में पांच से 15 एमएल तक पी सकते हैं। लेकिन अच्छा यह रहेगा कि एक बार आयुर्वेद विशेषज्ञ से इन चूर्ण के बारे में परामर्श ले लें।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


सवाल: मेरी उम्र 53 साल है। मेरे सारे शरीर में खारिश होती है। खारिश से स्किन लाल हो जाती है। धूप में जाने से मुश्किलें और बढ़ती हैं। -स्वीटी, डेराबस्सी

  • जवाब: सूत शेखर रस को 500 मिलीग्राम सुबह और शाम को 15 दिनों तक इस्तेमाल करें। यह दवा किसी भी आयुर्वेद की दुकान से मिल जाएगी।

सवाल: पेट में गैस की समस्या रहती है। इस समस्या का क्या समाधान है।  -जगदीश, कालका

  • जवाब: दिन में तीन से चार बार ठंडा दूध बगैर चीनी, मलाई और बर्फ के लें। दूध की मात्रा 50 ग्राम से ज्यादा न हो। यदि पेट फूलता है तो काम दुधा रस लें। यह औषधि गोली या चूर्ण के रूप में मिलेगी। 500 मिलीग्राम सुबह और शाम लें। 15 दिन तक लेने से काफी आराम आएगा।

सवाल : मेरी उम्र 52 साल है। मुझे चार सालों से पाइल्स की समस्या है। आयुर्वेद में इसका क्या उपचार है।  -सोनी, सेक्टर- 56 चंडीगढ़

  • जवाब : आयुर्वेद में इस बीमारी का संपूर्ण इलाज है। रसाजंन वटी 500 मिलीग्राम सुबह और शाम को लें। साथ ही अभयारिष्ठ, जो पीने की दवा है, उसे चार चम्मच लें और चार चम्मच पानी के साथ मिला लें। इस दवा को दोपहर के भोजन के आधे घंटे बाद और रात के भोजन के आधे घंटे बाद लें। करीब 15 दिन तक इसका सेवन करें। इस दौरान मिर्च, शराब और चाय का सेवन बंद कर दें।

सवाल : ब्लड कैंसर के मरीज अपना ध्यान कैसे रखें।  -पूनम, पीयू कैंपस 

  • जवाब: ब्लड कैंसर के मरीज को कोरोना से संबंधित गाइडलाइंस का पालन करना है। उन्हें मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, समय-समय पर हाथ धोते रहना है। अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें। सहजन की पत्तियां आती है। उनका सूप बनाकर पीएं। इसकी फलियों की सब्जियां बनाकर खाएं। यदि आगे इलाज चाहती हैं तो क्लीनिक में आकर मिलें, लेकिन आपके चिकित्सक ने जो दवाएं बताई हैं, उन्हें खाते रहिए। उसे बंद नहीं करना है।

सवाल: मुझे कमजोरी महसूस होती है। पैरों में भी हल्का दर्द रहता है। मुझे क्या करना चाहिए।  -कमल, चंडीगढ़

  • जवाब: आपने अपनी उम्र का जिक्र नहीं किया है। अश्वगंधा रिष्ट चार चम्मच दवा को चार चम्मच पानी के साथ दोपहर व रात के भोजन के बाद लें। साथ ही सुपाच्य भोजन का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed