फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus Haryana News in Hindi: today no new case of Coronavirus found in Haryana

हरियाणः लॉकडाउन न मानने पर 598 गिरफ्तार, डीजीपी बोले- आपात कार्यों में लगे वाहन निर्बाध चलेंगे

Sat, 28 Mar 2020 10:22 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 28 Mar 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Haryana News in Hindi: today no new case of Coronavirus found in Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media

शुक्र है... शुक्रवार को कोरोना का कोई पॉजिटिव मामला हरियाणा में दर्ज नहीं हुआ। हद है कि लोग लॉकडाउन के नियमों की पालना नहीं कर रहे हैं। जिस वजह से हरियाणा के विभिन्न जिलों में 400 एफआईआर दर्ज हो गई है। जिसमें 598 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि 4356 वाहनों के चालान किए गए हैं। जिसमें से सैकड़ों वाहन जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन


दूसरी ओर, हरियाणा के मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने हरियाणा के सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वह विदेश से आने वाले सभी लोगों की सूची अपडेट करें और उन पर लगातार चिकित्सीय निगरानी रखें। इसके अलावा, उन्होंने सभी संबंधित उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे अपने संबंधित अधिकार क्षेत्र में स्थापित किए गए कोविड-19 अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लें।
विज्ञापन


246 लोग कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए
हरियाणा में इस वक्त कोरोनावायरस से ग्रस्त मरीजों की संख्या भले ही 19 है। मेडिकल सर्विलांस में रहने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 11693 हो गई है। इतना ही नहीं 246 लोग ऐसे हैं जो कोरोना पॉजिटिव 19 लोगों के संपर्क में आए हैं। इनकी सेहत को लेकर भी हरियाणा सरकार बहुत ज्यादा चिंतित हैं। 184 संदिग्ध मरीजों को अस्पताल में रखकर उनका इलाज किया जा रहा है। 573 सैंपल में से 430 सैंपल नेगेटिव आ चुके हैं कि 126 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। 645 मरीज ऐसे हैं जो अपना 28 दिन का मेडिकल सर्विलांस पूरा कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी बोले- आपात कार्यों में लगे वाहन निर्बाध चलेंगे

हरियाणा पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिए हैं कि आपात कार्य में लगे पासधारक  वाहनों को प्रदेश में निर्बाध आवागमन की अनुमति दें। उन्होंने बताया कि आपात कार्य के लिए यह सुविधा सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ अन्य व्यक्तियों  को भी प्रदान की जाएगी। एडीजीपी लॉ एंड आर्डर नवदीप सिंह विर्क ने कहा कि पुलिस कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान राज्य में आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की भी सुचारु आवाजाही सुनिश्चित कर रही है।

 विर्क ने बताया कि पुलिस द्वारा प्रदेश में फंसे हुए दैनिक वेतन भोगियों को भोजन व दैनिक जीवनयापन के लिए आवश्यक वस्तुओं की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त, पुलिस यह भी सुनिश्चित कर रही है कि राज्य भर की मंडियों में नागरिक उचित सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखें। फील्ड में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इन स्थानों पर नियमित रूप से दौरा कर रहे हैं।

मजदूरों, श्रमिकों, साधुओं के आवागमन पर रोक, अस्थायी आश्रय में रखा जाएगा

हरियाणा में लॉकडाउन के चलते निजी और सार्वजनिक परिवहन बंद होने के कारण राज्य ने प्रदेश में प्रवासी श्रमिकों और बेघर लोगों को अस्थायी आश्रय स्थलों में भोजन और आश्रय देने का निर्णय लिया है। उन्हें ऐसे अस्थायी आश्रय स्थलों में रखने के दौरान, सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों का सख्ती से पालन किया जाएगा। अस्थायी सामुदायिक आश्रयों में उनके ठहरने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी।

इसके अलावा, उन्हें भोजन और दवाइयों जैसी अन्य आवश्यक वस्तुएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।प्रवासी मजदूरों जैसे कि फैक्ट्री श्रमिकों, निर्माण कामगारों, ईंट-भट्टे मजदूरों, रेहड़ी फेरीवालों, दैनिक मजदूरों, पल्लेदारों, रिक्शा चालकों, दुकानों और प्रतिष्ठानों, स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षा संस्थानों में आकस्मिक श्रमिकों और सुरक्षा गार्डों, सफाईवालों, भिखारियों और यहां तक कि साधुओं के आवागमन पर रोक लगाने और उन्हें अस्थायी सामुदायिक आश्रय स्थलों में रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

उन्हें सामुदायिक केंद्रों, बारात घरों, जंजघरों, धर्मशालाओं, पंचायत घरों, स्कूलों, कॉलेजों आदि में रखा जाएगा जहां शौचालय और पेयजल की उचित व्यवस्था है। इन अस्थायी आश्रय स्थलों में रखने के दौरान, यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों का सख्ती से पालन किया जाए।

हैफैड के पास कम नहीं भंडार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से राशन की घोषणा किए जाने के बाद हैफेड ने अपना भंडारण पूरा कर लिया है। हालांकि यह भंडारण पहले से ही पूरा था, लेकिन अब सीएम की घोषणा के बाद स्टाक पूरी तरह से भर लिया गया है। जिसके बाद प्रदेश की जनता को राशन की कमी नहीं होने दी जाएगी। यह दावा हैफेड के चेयरमैन सुभाष कात्याल ने किया है।

अमर उजाला ने जब उनसे इस बाबत पड़ताल की तो उन्होंने बताया कि हमारे पास स्टाक की कमी नहीं है। चावल, आटा, सरसों का तेल, सोयाबीन का तेल, चीनी और चाय पत्ती का स्टाक पूरा है। स्टाक की ऐसी व्यवस्था है कि एक से डेढ़ माह तक किसी को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। यह काम सरकार का है कि यह राशन कहां वितरित करना है।

हमसे जब राशन मांगा जाएगा तो हमारी तैयारी पूरी है। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी और नारनौल् में हमारी दो तेल मिलें हैं। जहां से रोजाना साठ टन तेल की पेराई हो रही है। तरावड़ी आटा मिल में आटे का उत्पादन हो रहा है। हरियाणा में हैफेड के इकत्तीस डिपो हैं। जहां रोजाना हैफैड उत्पाद बेचे जा रहे हैं।

यह सरकार को देखना है कि उन्हेें कहां किस तरह से वितरण करना है। हमारा काम भंडारण का है। हैफेड के उत्पाद हमारे पास पर्याप्त मात्रा में हैं। जहां सरकार की जरूरत होगी हम तुरंत उपलब्ध करवाएंगे।
- सुभाष कात्याल, चेयरमैन, हैफेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed