फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Haryana Government Orders Regarding Lockdown Violation by Leaders

गृह मंत्री अनिल विज ने दी चेतावनी- जो नेता लॉकडाउन का उल्लंघन कर भीड़ जुटाएगा, कार्रवाई होगी

Thu, 23 Apr 2020 11:36 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 23 Apr 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Haryana Government Orders Regarding Lockdown Violation by Leaders
गृह मंत्री अनिल विज
कोरोना संकट के समय लॉकडाउन के दौरान मंडियों में जुट रही भीड़ को लेकर हरियाणा सरकार ने सख्त रवैया अपना लिया है। ऐसे में अब जो नेता मंडियों का दौरा करने जाएंगे, वहां अगर उनके द्वारा भीड़ जुटाई गई तो सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि ऐसे नेताओं पर कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि उनके मंडियों में जाने से वहां पर भीड़ जुटती है।
विज्ञापन


गृह मंत्री विज ने कहा कि इस समय अन्य प्रदेशों की अपेक्षा हालात सुधरे हुए हैं। हम नहीं चाहते कि एक बार फिर से संक्रमण बढ़े और सरकार के सामने संकट खड़ा हो। मालूम हो कि इस समय गेहूं और सरसों की खरीद का जायजा लेने के लिए नेता मंडियों में जा रहे हैं। विज ने कहा कि मंडियों में जाने वाले सत्तापक्ष के हों या विपक्ष के नेता, लॉकडाउन में उल्ल्घंन बर्दाश्त नहीं हेागा।
विज्ञापन


गृह मंत्री विज ने कहा कि इनेलो विधायक अभय चौटाला को एक वीडियो उन्होंने देखा है। जो बिल्कुल ठीक नही है। इस संबंध में संबंधित जिला प्रशासन के अफसरों की ओर से अपील की गई है कि सभी नेता फिलहाल लॉकडाउन का पालन करते हुए मंडियों में जाने से परहेज करें। दरअसल दो दिनों से गृहमंत्री के पास सूचना आ रही थी कि कई मंडियों में नेताओ के साथ भारी भीड़ जुट रही है। जिसके कारण यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

हुड्डा ने मंडियों में फैली अव्यवस्था पर सीएम से बात की

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंडियों में फैली अव्यवस्था पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने इस बारे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से फोन पर काफी देर प्रदेश की हालातो पर चर्चा की। उन्होंने सीएम का ध्यान मुख्य परेशानी मंडियों में फैली अव्यवस्था पर दिलाया। उन्होंने आढ़तियों के साथ समन्वय बनाकर खऱीद को सुचारू रूप से चलाने की अपील की।

हुडडा ने बताया कि जिस गति से आज सरकारी खऱीद हो रही है, उस हिसाब से तो 3 से 4 महीने में अगस्त तक पूरा गेहूं खऱीदा जा सकेगा। सरसों की खरीद तो और भी धीमी गति से हो रही है। एक हफ्ते में पैदावार का 15 प्रतिशत भी खऱीद नहीं हो पाई। इसलिए किसान के माथे पर चिंता की लकीरें है वो अगली फसल की बुआई कैसे कर पाएगा। तब तक ये फसल नहीं बिकती। इसलिए देश हित और किसान हित में जरूरी है कि अन्नदाता की फसल खरीद की गति को तेज किया जाए।

खरीद व्यवस्था ठप: सुरजेवाला
गेहूं खरीद के तीसरे दिन भी खरीद व्यवस्था ठप है। चारों ओर हाहाकार है। 70 प्रतिशत मंडियां हड़ताल पर हैं। जींद, जुलाना, पीलू खेड़ा, सफीदों, उचाना, नरवाना, कलायत, बरवाला, उकलाना, आदमपुर, टोहाना, रतिया, फतेहाबाद व दादरी आदि मंडियों में सरकार से एक दाना गेहूं भी खरीद नहीं हो पा रहा है। सच्चाई यह है कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री द्वारा गेहूं खरीद के खोखले दावे उनकी अपनी विधानसभा क्षेत्रों में खोखले साबित हो रहे हैं। सरकार या तो किसान का एक-एक दाना खरीदें, वरना सत्ता छोड़ दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed