फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus effect: Flight from Chandigarh to Bangkok cancelled

कोरोनावायरस का कहरः चंडीगढ़ से बैंकॉक की फ्लाइट शुरू होने से पहले ही हुई रद्द

Wed, 04 Mar 2020 09:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 04 Mar 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus effect: Flight from Chandigarh to Bangkok cancelled
सांकेतिक तस्वीर।

कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए गो एयर ने अपनी उड़ान रद्द कर दी है। यह फ्लाइट इसी महीने चंडीगढ़ से बैंकाक के लिए उड़ान भरने वाली थी। इस फ्लाइट को मार्च के आखिर में इंट्रोड्यूस किया जाना था। यह फ्लाइट रद होने के कारण अभी यहां पर सिर्फ दो इंटरनेशनल उड़ान ही ऑपरेट होंगी। 

विज्ञापन


इस सबंध में चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ अजय भारद्वाज ने बताया कि गो एयर ने बैंकाक की उड़ान कोरोनावायरस की वजह से रद्द की है। एयरलाइन अब इस फ्लाइट को तभी मंजूरी देगी जब विदेश में कोरोनावायरस का खतरा टल जाएगा। उन्होंने कहा कि तमाम एयरलाइनों ने कई देशों की अपनी फ्लाइट्स रद्द कर दिया है।
विज्ञापन


गो एयर ने इस संबंध में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में मंगलवार को अपने दस्तावेज जमा करा दिए हैं। इससे पहले दो सप्ताह पहले की सुनवाई के दौरान गो एयर ने हाईकोर्ट में चंडीगढ़ से बैंकाक की सीधी उड़ान शुरू करने के बारे में बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि एयर इंडिया ने वर्ष 2018 में बैंकाक के लिए चंडीगढ़ से जाने वाली अपनी उड़ान को रद्द कर दिया था। इसकी वजह थी कि यहां से जाने वाले यात्रियों की संख्या में 70 फीसदी की कमी आई थी। 


पटना के लिए सीधी फ्लाइट शुरू 
पांच मार्च से लखनऊ और पटना के लिए सीधी उड़ान शुरु होगी। वहीं चेन्नई से 6 मार्च को दोपहर डेढ़ बजे एक फ्लाइट चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। यही फ्लाइट दोपहर 2 बजे पटना के लिए रवाना होगी। इंडिगो की ओर से रोजाना दो उड़ान चंडीगढ़ से पटना के लिए होंगी। पहली फ्लाइट सुबह 11.35 बजे अहमदाबाद से और दूसरी उड़ान शाम 6.35 बजे की है, यह उड़ान सीधी पटना से आएगी और पटना जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed