{"_id":"5e640aa18ebc3ef3ff549b60","slug":"corona-virus-scare-walkthrough-on-sukhna-lake-canceled-today-chandigarh-news-pkl36895122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस का डर, आज सुखना लेक पर होने वाला वॉकथान रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस का डर, आज सुखना लेक पर होने वाला वॉकथान रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। कोरोना वायरस के भारत में दस्तक देने के बाद यूटी प्रशासन के अधिकारी काफी सावधानी बरत रहे हैं। चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से रविवार सुबह सुखना लेक पर आयोजित किए जाने वाले वॉकथान को रद्द कर दिया है।
इस कार्यक्रम को रद्द करने के पीछे प्रशासन ने केंद्र सरकार के निर्देशों का हवाला दिया है। रविवार को पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के दूसरे साल की ग्रैंड ओपनिंग सुखना लेक पर रखी गई थी। पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत ही एक वॉकथान भी रखा गया था। इसमें करीब 1000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद थी, लेकिन कोरोना वायरस के खौफ के चलते प्रशासन ने इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। शनिवार देर रात प्रशासन की तरफ से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार किसी भी जगह पर ज्यादा लोगों के एकत्रित होने पर रोक लगाई गई है।
ऐसे में सुखना लेक पर होने वाले पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम की लांचिंग का कार्यक्रम रद्द किया जा रहा है। हालांकि पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम 8 से 22 मार्च तक पूरे शहर में मनाया जाएगा। इसके अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, क्योंकि लांचिंग कार्यक्रम में 1000 लोगों के जुटने की उम्मीद थी इसलिए सिर्फ इस कार्यक्रम को रद्द किया गया है।