फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona Virus, Nagar Nigam Chandigarh Refused to Postpone Recruitment Exam

कोरोनाः चंडीगढ़ नगर निगम नहीं टालेगा 400 पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा, करेगा सुरक्षा इंतजाम

Sat, 14 Mar 2020 10:49 AM IST
खुशबू गोयल नवदीप मिश्रा, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 14 Mar 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus, Nagar Nigam Chandigarh Refused to Postpone Recruitment Exam
सांकेतिक तस्वीर
क्लर्क और स्टेनोग्राफर की भर्ती के लिए नगर निगम चंडीगढ़ 15 मार्च से परीक्षा कराएगा। चार दिन तक चलने वाले इस टेस्ट में चार हजार अभ्यर्थी बैठेंगे। एक बैच में 180 अभ्यर्थी टेस्ट देंगे। खास बात यह है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए हर बार कंप्यूटर के कीबोर्ड को सेनेटाइज किया जाएगा। वहीं अभ्यर्थियों के बीच तीन से चार फीट की दूरी रखी जाएगी।
विज्ञापन


निगम ने इसके लिए तैयारी कर ली है। स्पेशल कमिश्नर संजय कुमार झा ने बताया कि निगम ने क्लर्क और स्टेनोग्राफर के लिए 400 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस टेस्ट के लिए पंजाब विश्वविद्यालय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। चूंकि कोरोना वायरस के डर से पंजाब विश्वविद्यालय ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।
विज्ञापन


ऐसे में निगम को भी अपनी भर्ती परीक्षा को लेकर विचार करना पड़ा लेकिन बैठक में तय किया गया कि परीक्षा तय समय पर 15 से 18 मार्च तक ही होगी। इसमें चार हजार अभ्यर्थी भाग लेंगे। सुरक्षा के लिहाज से प्रत्येक अभ्यर्थी के बीच तीन से चार फीट का अंतर रहेगा। वहीं अभ्यर्थियों को इंतजार करने वाले स्थान पर भी इतना ही अंतर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीबोर्ड को सेनेटाइज किया जाएगा और हॉल में सेनेटाइजर रखे जाएंगे। पूरी एहतियात बरतने के बाद ही टेस्ट कराए जाएंगे।

वर्ल्ड कंज्यूमर डे का कार्यक्रम स्थगित

कोरोना के कारण वर्ल्ड कंज्यूमर डे पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को भी आगे बढ़ा गया है।  कंज्यूमर एसोसिएशन चंडीगढ़ के पीआरओ एनके जिंगान ने बताया कि इस दिन लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाता है। सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी के बाद इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए कहा गया है।

रोइंग प्रतियोगिता पर भी कोरोना का खतरा
पंजाब यूनिवर्सिटी में 20 मार्च से शुरू होने वाली ऑल इंडिया रोइंग प्रतियोगिता को लेकर भी संशय बना हुआ है। पीयू के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट का कहना है कि फिलहाल अभी प्रतियोगिता को लेकर कुछ भी तय नहीं है। अगर जरूरी हुआ तो इसे रद्द किया जा सकता है। इसी बीच स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक भी करोना वायरस के कारण खेल विभाग को रद्द करनी पड़ी थी।

थाइलैंड और जर्मनी नहीं जा पाए खिलाड़ी
कोराना वायरस का खामियाजा शहर के खिलाड़ियाें को उठाना पड़ रहा है। मार्च के पहले सप्ताह में जर्मनी और थाईलैंड में पैरा ओलंपिक टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन किया जाना था। इसमें शहर के खिलाड़ियों को पैरा टेबल टेनिस टूर्नामेंट में शिरकत करनी थी। इन खिलाड़ियाें को कड़ी मेहनत के बाद ही इस टूर्नामेंट के लिए टीम में जगह मिली थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण प्रतियोगिताएं रद्द करनी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed