फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona virus in Punjab: Corona positive case found in Ludhiana of Punjab

कोरोना वायरस: लुधियाना में कोरोना पॉजिटिव महिला मिली, कोई ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं

Wed, 25 Mar 2020 09:42 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 25 Mar 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
Corona virus in Punjab: Corona positive case found in Ludhiana of Punjab
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

लुधियाना में एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। डिप्टी कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल ने पुष्टि करते हुए कहा है कि 51 साल की महिला के सैंपल भेजे गए थे। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है। हालांकि सूत्रों के अनुसार महिला की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं मिली। अब वायरस स्टडी के लिए सैंपल पुणे भेजे गए है। उसकी पूरी रिपोर्ट आनी अभी बाकी। उस रिपोर्ट के आने के बाद ही सारा मामला स्पष्ट हो पाएगा। बताया जा रहा है कि फिलहाल महिला एक प्राइवेट अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है।

विज्ञापन


लुधियाना सिविल अस्पताल की बर्न यूनिट को बनाया आइसोलेशन वार्ड
पंजाब में इस समय कोरोना के 30 पॉजिटिव केस आ चुके हैं। हालांकि लुधियाना में अभी एक पॉजिटिव केस सामने आया है। टेस्ट के लिए लुधियाना के सिविल अस्पताल में पहले बने स्वाइन फ्लू के वार्ड को ही कोरोना वायरस का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया था। 
विज्ञापन


अब इसका दायरा बढ़ा दिया गया है। साथ ही लगते बर्न यूनिट को भी आइसोलेशन वार्ड में तबदील कर दिया गया है। दोनों वार्डों में अब कुल 40 बेड हो गए हैं। इसके अलावा कोरोना वायरस के टेस्ट के लिए इस्तेमाल होने वाली पर्सनल प्रोटेक्शन किट और अन्य जरूरत का सामान उपलब्ध है। बाकी के सामान की डिमांड अस्पताल प्रबंधक द्वारा भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएमओ रवि दत्ता ने बताया कि सिविल अस्पताल की हर तरफ से तैयारी है। पहले स्वाइन फ्लू वाले वार्ड को ही आइसोलेशन वार्ड बनाया गया था। जिसमें 16 बेड लगाए गए थे। एहतियातन उसके साथ लगने बर्न यूनिट को भी आइसोलेशन वार्ड में तबदील कर दिया गया है। उसके अंदर 24 नए बेड लगाए गए हैं। 


अस्पताल के सभी डॉक्टर्स, स्टाफ और चार दर्ज मुलाजिमों की ड्यूटी लगी हुई है जो तीन शिफ्टों में काम कर रहे हैं। सैनिटाइजर, ग्लव्ज, एन.95 मास्क, ट्रिपल लेयर मास्क वगैराह उनके पास पर्याप्त संख्या में है। फिर भी 100 पीस पर्सनल प्रोटेक्शन किट, 100 पीस एन.95 मास्क, 5 हजार ट्रिपल लेयर मास्क, 10 वायरस ट्रांसपोर्ट मीडियम, 50 हैंड सैनिटाइजर की डिमांड भेजी गई है। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में अब तक जो भी लोग आए है और जिनके भी टेस्ट भेजे गए हैं। सभी निगेटिव आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed