{"_id":"5e705fad8ebc3ea4e939a192","slug":"corona-virus-effect-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में कोरोना का असर, बुड़ैल जेल में कैदियों पर डॉक्टरों की नजर, मास्क पहन मंदिरों में पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में कोरोना का असर, बुड़ैल जेल में कैदियों पर डॉक्टरों की नजर, मास्क पहन मंदिरों में पूजा
Tue, 17 Mar 2020 11:05 AM IST
खुशबू गोयल
अमित गुप्ता, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
Burail Jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में कोरोना वायरस का खौफ अब बुड़ैल जेल के कैदियों पर भी दिखने लगा है। जेल प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है और कैदियों पर डॉक्टर नजर रख रहे हैं। जेलकर्मियों व कैदियों के लिए करीब 1500 अच्छी क्वालिटी के मास्क मंगवाए गए हैं। जेल प्रशासन कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहता है। सवाल यह है कि अगर कोई कोरोना वायरस का संदिग्ध पाया जाता है तो जेल प्रशासन को इन कैदियों को रखने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है।
बुड़ैल स्मार्ट जेल में 1200 से ज्यादा कैदी हैं। इनमें करीब 50 महिला कैदी शामिल हैं, कोरोनावायरस के खौफ को देखते हुए जेल प्रशासन ने डॉक्टरों की टीम को अलर्ट कर दिया है। डॉक्टरों की टीम कैदियों को लेक्चर के माध्यम से कोराना वायरस से बचने के टिप्स दे रही है। सूत्रों के अनुसार बुड़ैल जेल के अलग-अलग बैरक में करीब 5 से 10 कैदियों को रखा गया है। सुविधा अनुसार इन बैरकों से कैदियों को कम किया जा रहा है।
इसके अलावा बैरक, कैंटीन, किचन समेत अन्य जगहों पर सैनिटाइजर रखा गया है। कैदियों को हिदायत दी गई है कि वह एक-दूसरे से हाथ न मिलाएं, साथ ही हमेशा मास्क पहनकर रखें। इसके अलावा जेल में जगह-जगह कोरोना वायरस के टिप्स के पोस्टरों को चिपकाया गया है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस को देखते हुए सभी को अलर्ट किया गया है। डॉक्टरों की टीम भी कैदियों पर विशेष ध्यान रख रही है। साथ सभी कैदियों को मास्क लगाने को कहा गया है।
- अमनदीप सिंह, जेल सुपरिंटेंडेंट, चंडीगढ़

स्क्रीनिंग के बाद ही कैदियों से मुलाकात
जेल प्रशासन कोई भी चूक नहीं बरतना चाहता है। इन कैदियों से मिलने आने वाले उनके परिजनों की स्क्रीनिंग के बाद ही उन्हें कैदियों से मिलवाया जा रहा है। इसके अलावा उन्हें सख्त हिदायत देकर एक-दूसरे के संपर्क में आने से बचने को भी कहा गया है। जेल की सुरक्षा व्यवस्था में चौकस जेलकर्मियों ने मास्क पहनना शुरू कर दिया है।
मास्क पहनें, सुरक्षा अपनाएं
बुड़ैल जेल की डॉक्टर नीना चौधरी और उनकी टीम लगातार कैदियों को कोरोनावायरस के बारे में जागरूक कर रही है। इस दौरान कैदियों को बताया जा रहा है कि कुछ विशेष बातों को ध्यान में रखकर कोरोना वायरस को भगाया जा सकता है।
1. रोजाना नहाएं
2. हाथ मिलाने से बचें
3. मास्क पहनें
4. एक-दूसरे से दूरी रखें
5. आसपास गंदगी न करें

बैंकों को अपने एटीएम में रखने होंगे सैनिटाइजर
मोहाली। जिले के लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तैयारी से जुटी हुआ है। रोजाना इस संबंध में रिव्यू मीटिंग की जा रही है। इसी बीच सोमवार को जिला प्रशासन द्वारा बैंक को आदेश दिए गए हैं कि वह अपने बैंकों के एटीएम को या तो संक्रमण मुक्त यानी की सैनिटाइज करें या फिर एटीएम के अंदर सैनिटाइजर मुहैया करवाएं। जो लोग एटीएम में आएं वे इसका आसानी से प्रयोग कर पाएं।
कार्यकारी डीसी आशिका जैन ने कहा कि लीड बैंक के मैनेजर के माध्यम से आदेश दिए गए हैं। दूसरी तरफ सोमवार को जिला सेहत सोसाइटी की एक मीटिंग सहायक कमिश्नर जनरल यशपाल शर्मा की अगुवाई में हुई। इस दौरान उन्होंने बताया कि कोरोना के मरीजों के लिए सिविल अस्पताल में एक अलग वार्ड तैयार करवाया गया है। एक रैपिड टीम, दस्ताने, मास्क व जरूरी सामान तैयार रखा गया है।
इसके लिए नोडल अधिकारी के रूप में जिला एपीडेमोलॉजिस्ट डॉ. हरमन (9876733423), मेडिकल माहिर, बच्चों के माहिर, छाती रोग के माहिर व अन्य स्टाफ को तैनात किया गया।
सहायक कमिश्नर जनरल ने बताया कि जिले के अस्पतालों, मेडिकल सेंटरों व डिस्पेंसरियों को स्वच्छ हालत यकीनी बनाने के लिए कहा गया है। फॉगिंग जरूरी करने के आदेश दिए गए हैं।
एसडीएम जगदीप सिंह सहगल ने कहा कि विदेश से आने वाले यात्रियों को 14 दिन की अवधि के लिए अलग रखा जाएगा। भले ही उनमें वायरस के लक्षण न हों। इस मौके सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। जिले में अभी तक कोरोना का कोई पॉजीटिव केस सामने नहीं आया है। जो सैंपल लिए जा रहे हैं, उन्हें जांच के लिए पीजीआई भेजा जा रहा है।

मंदिरों पर भी कोरोना का असर, पुजारी मास्क पहन कर रहे पूजा
मोहाली। कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ने के साथ जहां प्रदेश में सरकार ने अलर्ट जारी करते हुए स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टियां आगामी आदेश तक के लिए घोषित कर दी हैं, वहीं अब धार्मिक स्थलों पर भी इसका असर नजर आ रहा है। वीआईपी सिटी के मंदिरों में भी सतर्कता बरती जा रही है। कई जगहों पर पुजारी मास्क पहने मिले।
मंदिरों में श्रद्धालु सामान्य दिनों की तरह ही पहुंच रहे हैं। कोरोना वायरस का कोई असर न पड़े, इसके लिए मंदिरों में सावधानी बरती जा रही है। केंद्रीय मंदिर पुजारी परिषद के प्रधान जगदंबा प्रसाद रतूड़ी व सचिव एनके शास्त्री ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार ने जो सलाह जारी की है, उन पर ही अमल किया जाएगा।
मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को जागरूक किया जा रहा है। मंदिर में साफ-सफाई व्यवस्था पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही मंदिर परिसरों की दिन में दो बार धुलाई की जा रही है। मंदिरों में लगे बैरिकेड्स, रैलिंग की भी बार-बार सफाई हो रही है।

गमाडा पहुंचा कोरोना का डर, अफसर ने बंद की पब्लिक डीलिंग
गमाडा में सोमवार को उस समय हंगामा हो गया जब गमाडा में ईओ प्लाट्स के बाहर एक नोटिस चस्पा था। इसमें लिखा था कि कोरोना वायरस के चलते पब्लिक डीलिंग बंद कर दी गई है। इसे देखते ही लोगों का गुस्सा भड़क गया।
इसके बाद तुरंत उक्त बोर्ड को हटा दिया गया। साथ ही लोगों से मुलाकात की गई। मीडिया संबंधित अधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस को देखते हुए ही उनकी ओर से यह फैसला लिया गया था, लेकिन लोगों को यह अच्छा नहीं लगा। इसके बाद नोटिस को हटा लिया गया।
अब अगर सरकार की ओर पब्लिक डीलिंग बंद करने संबंधी कोई आदेश आता है तो उसे अमल में लाया जाएगा। शनिवार व रविवार दो दिन के लिए तो वैसे ही सरकारी आफिस में छुुट्टी होती है। सोमवार को काफी संख्या में लोगों अपने कामों के लिए गमाडा आते हैं।
जब लोगों ने आफिस के बाहर एक नोटिस लगा देखा तो सभी हैरान हो गए। जब वह इसे लेकर संबधित अफसर से मिलने के लिए जाने लगे तो सिक्योरिटी द्वारा पहले तो उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। उसके बाद लोगों ने अंदर ही नारेबाजी करनी शुरू कर दी। हंगामा बढ़ता देख स्टेट आफिसर द्वारा हंगामा शांत करवाया और डीलिंग बंद संबंधी नोटिस को हटा दिया गया।