{"_id":"6100636b8ebc3e09107ed103","slug":"corona-vaccination-campaign-slows-down-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीमा पड़ा टीकाकरण अभियान: हरियाणा में 12 प्रतिशत लोग ही सुरक्षित, 49 फीसदी को लगी सिर्फ पहली खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीमा पड़ा टीकाकरण अभियान: हरियाणा में 12 प्रतिशत लोग ही सुरक्षित, 49 फीसदी को लगी सिर्फ पहली खुराक
Wed, 28 Jul 2021 01:23 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:23 AM IST
सार
अब तक टीकाकरण के मामले में गुरुग्राम सबसे अव्वल है। यहां पर 17.55 लाख लोग टीका लगवा चुके हैं। इसके बाद फरीदाबाद 11.23 लाख लोग इंजेक्शन लगवा चुके हैं। सबसे कम नूंह जिले में 1.43 लाख लोगों ने ही टीका लगवाया है। अन्य जिलों में तीन लाख से लेकर 10 लाख लोग टीकाकरण करा चुके हैं।
विज्ञापन
टीकाकरण
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र से कम वैक्सीन मिलने के कारण हरियाणा टीकाकरण के लक्ष्य में पिछड़ रहा है। अब तक हरियाणा के पात्र 18 साल से अधिक आयु के 1 करोड़ 80 लाख लोगों में से मात्र 12 प्रतिशत लोगों को ही दोनों डोज लग पाई हैं। अभी तक हरियाणा के कुल 1 करोड़ 12 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हो पाया है। इनमें से 89.23 लाख लोगों ने पहली और मात्र 22.80 लाख लोग ही दोनों डोज ले पाए हैं।
विज्ञापन
इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग जुलाई माह का लक्ष्य हासिल करने में भी पिछड़ रहा है। जुलाई माह में 25 लाख लोगों को टीके का लक्ष्य रखा गया था लेकिन अभी तक 19.95 लाख लोगों को ही वैक्सीन लग पाई है। हालांकि, अभी माह खत्म होने में तीन दिन शेष हैं, ऐसे में शेष करीब पांच लाख लोगों का टीकाकरण तीन दिनों में मुश्किल है। क्योंकि दवा कम होने के कारण रोजाना डेढ़ लाख के बजाय 50 से 60 हजार लोगों का ही टीकाकरण हो पा रहा है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वे लगातार केंद्र को वैक्सीन की मांग कर रहे हैं लेकिन दवा कम मिल रही है। जितनी दवा केंद्र से मिल रही है, उसी हिसाब से उसको जिलों में वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
टीकाकरण में सबसे आगे युवा
अब तक के टीकाकरण अभियान में सबसे आगे युवा हैं, जबकि टीकाकरण में इनकी बारी सबसे बाद में आई थी। अब तक 60 साल से अधिक आयु के 2862124, 45 से 60 आयु के 3193153 और 18 से 44 साल के 5149461 लोग टीका लगवा चुके हैं। मंगलवार को प्रदेशभर में 47466 ने पहली और 37641 लोगों ने कोरोनारोधी वैक्सीन की दूसरी डोज का इंजेक्शन लगवाया। पिछले एक सप्ताह से टीकाकरण का आंकड़ा एक लाख से नीचे आ रहा है।
विज्ञापन