फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona Vaccination campaign slow among teachers in Haryana

हरियाणा: कोरोना रोधी टीकाकरण में प्रदेश के शिक्षक फिसड्डी, 26763 ने पहली तो 14790 ने ली दूसरी खुराक

Fri, 13 Aug 2021 09:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 13 Aug 2021 09:54 PM IST
सार

हरियाणा में शिक्षक कोरोना टीकाकरण में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। यही वजह है कि शिक्षक टीकाकरण में पिछड़ रहे हैं। भिवानी, चरखी दादरी, हिसार और कैथल जिले में शिक्षकों ने सबसे कम टीकाकरण कराया। 

विज्ञापन
Corona Vaccination campaign slow among teachers in Haryana
टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हरियाणा के शिक्षक कोरोनारोधी टीकाकरण करवाने में पीछे हैं। अभी तक 26763 शिक्षकों ने पहली और 14790 शिक्षकों ने ही दोनों डोज ली हैं। भिवानी, चरखी दादरी, हिसार और कैथल जिलों में इन्होंने सबसे कम टीकाकरण करवाया है। प्रदेश में 14158 स्कूल हैं, जिनमें 103886 शिक्षक कार्यरत हैं। 

विज्ञापन


स्कूल शिक्षा विभाग ने इन्हें बीते महीने कोरोना रोधी वैक्सीन की दोनों डोज जल्द से जल्द लगवाने का निर्देश दिया था। बावजूद इसके 10 फीसदी से कुछ अधिक शिक्षकों ने ही विभाग की बात मानी है। प्रदेश में छठी से बारहवीं तक के स्कूलों को सरकार बच्चों के लिए खोल चुकी है। 
विज्ञापन


15 अगस्त के बाद चौथी-पांचवीं कक्षा के बच्चों को भी 50 फीसदी संख्या के साथ स्कूल बुलाने की तैयारी है। स्कूल शिक्षा विभाग चाहता है कि शिक्षकों को दोनों डोज लगने से स्कूलों में बच्चों को और अधिक सुरक्षित वातावरण मुहैया कराया जा सकेगा। निदेशक (सेकेंडरी शिक्षा) जे गणेशन ने इसका कड़ा संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाचार्य, जिला परियोजना समन्वयक और खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक ने कहा है कि जिन कर्मचारियों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है, विशेष अभियान चलाकर उनका टीकाकरण कराएं। इससे स्कूलों और कार्यालयों को संक्रमण मुक्त करने के साथ काम के लिए सुरक्षित स्थल बनाया जा सकेगा। शिक्षकों के टीकाकरण की प्रगति रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय के साथ जरूर साझा करें।

          शिक्षकों के टीकाकरण का जिलेवार आंकड़ा
जिला कुल शिक्षक पहली डोज दूसरी डोज
अंबाला 4208 1004 1018
भिवानी 5543 626 402
चरखी दादरी 2571 310 277
फतेहाबाद 4903 1835 715
फरीदाबाद 3879 1238 698
गुरुग्राम 4928 1979 1242
हिसार 7303 1320 644
झज्जर 3838 756 478
जींद 6101 1698 704
कैथल 5169 875 425
करनाल 5776 2235 1377
कुरुक्षेत्र 4653 1300 682
महेंद्रगढ़ 4473 1326 706
नूंह 4688 1404 588
पलवल 4121 1079 466
पंचकूला 2885 1013 687
पानीपत 4432 879 334
रेवाड़ी 4159 1297 851
रोहतक 3881 732 389
सिरसा 6123 1396 557
सोनीपत 5783 942 788
यमुनानगर 4469 1519 761
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed