{"_id":"609627518ebc3efbef7421b4","slug":"corona-rate-is-less-than-10-percent-in-twelve-districts-of-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: कोरोना की रफ्तार को थामे हैं 12 जिले, यहां 10 प्रतिशत से कम है संक्रमण की दर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: कोरोना की रफ्तार को थामे हैं 12 जिले, यहां 10 प्रतिशत से कम है संक्रमण की दर
Sat, 08 May 2021 11:23 AM IST
निवेदिता वर्मा
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 08 May 2021 11:23 AM IST
सार
विशेषज्ञों के अनुसार लोगों द्वारा नियमों का सही तरह से पालन करने और प्रशासनिक स्तर पर बेहतर प्रबंधन के कारण यहां के हालात बेहतर बने हुए हैं।
विज्ञापन
पंजाब में कोरोना।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब में कोरोना संक्रमण से हालात बिगड़ते जा रहे हैं, लेकिन प्रदेश के 12 जिले ऐसे हैं जो इस लहर को थामे हुए हैं। इन जिलों में लोगों की जागरूकता के कारण अभी तक संक्रमण दर दहाई का अंक पार नहीं कर पाई है। इन जिलों में अभी तक संक्रमण दर 10 प्रतिशत से कम है।
विज्ञापन
किसी भी राज्य या देश में संक्रमण की दर को महामारी के आकलन के लिए एक महत्वपूर्ण पैमाना माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार यह दर हमें इस बात का सबूत देती है कि क्या कोई समुदाय संक्रमण का पर्याप्त परीक्षण कर रहा है या नहीं।
विज्ञापन
पंजाब में फिरोजपुर, मानसा और गुरदासपुर जिलों में संक्रमण दर दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। आंकड़ों के अनुसार मई में इन जिलों में संक्रमण दर का औसतन स्तर 3 प्रतिशत तक रहा है। अन्य 9 जिलों में भी संक्रमण दर 10 फीसदी से अधिक नहीं पहुंच पाई है। विशेषज्ञों के अनुसार लोगों द्वारा नियमों का सही तरह से पालन करने और प्रशासनिक स्तर पर बेहतर प्रबंधन के कारण यहां के हालात बेहतर बने हुए हैं।
विज्ञापन
संक्रमण में मोहाली बना नंबर वन
वहीं मोहाली की संक्रमण दर राज्य में सबसे अधिक है। 4 मई को जिले की दर बढ़कर 32.89 प्रतिशत तक पहुंच गई थी, हालांकि अब यह गिरकर 24 पहुंच गई है। अमृतसर, बठिंडा, लुधियाना, जालंधर और पटियाला में भी कुछ ऐसे ही हालात बने हुए हैं। इन जिलों में बेहतर हालात बनाने के लिए पंजाब सरकार भी विशेष फोकस कर रही है।
इन जिलों में रही बेहतर दर (7 मई)
जिला सकारात्मता दर (% में)
रोपड़ 0.22
कपूरथला 4.95
एसबीएस नगर 4.42
होशियारपुर 6.50
तरनतारन 7.38
मोगा 8.24
अमृतसर 8.27
फरीदकोट 9.78
फतेहगढ़ साहिब 9.73
इन जिलों में रही बेहतर दर (7 मई)
जिला सकारात्मता दर (% में)
रोपड़ 0.22
कपूरथला 4.95
एसबीएस नगर 4.42
होशियारपुर 6.50
तरनतारन 7.38
मोगा 8.24
अमृतसर 8.27
फरीदकोट 9.78
फतेहगढ़ साहिब 9.73
जिन जिलों में संक्रमण दर अधिक है, वहां पर बेहतर प्रशासनिक प्रबंधन किया जा रहा है। लोगों को संक्रमण के लिए जागरूक किया जा रहा है। पुलिस भी नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती से पेश आ रही है, जल्द ही बेहतर परिणाम आएंगे। - बलबीर सिंह सिद्धू, स्वास्थ्य मंत्री, पंजाब सरकार