फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona in Chandigarh: corona patients found Chandigarh tricity

कोरोना: मोहाली में एक और मौत, पीजीआई कर्मी समेत ट्राइसिटी में मिले 83 नए पॉजिटिव

Sat, 25 Jul 2020 11:31 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 25 Jul 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Corona in Chandigarh: corona patients found Chandigarh tricity
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

ट्राइसिटी में कोराना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को मोहाली में जहां एक और मरीज की मौत हो गई, वहीं ट्राइसिटी में 83 नए संक्रमित मिले। इनमें चंडीगढ़ के 29, मोहाली के 28 और पंचकूला के 26 मरीज शामिल हैं। कोरोना संक्रमितों की लगातार मौत और मरीजों की बढ़ती संख्या से प्रशासनिक अफसरों के अलावा स्वास्थ्य विभाग तक के अधिकारी चिंतित हैं।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में कोरोना के मरीजों की संख्या अब 850 के पार पहुंच गई है। शनिवार को मिले 29 नए मरीजों में धनास निवासी 52 साल का पुरुष, पीजीआई में कार्यरत 29 साल का पुरुष, मनीमाजरा का 30 वर्षीय पुरुष, रामदरबार का 36 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-7 का 61 वर्षीय वृद्ध के अलावा मौलीजागरां के एक ही परिवार के 4 सदस्य क्रमश: 35, 32 व 41 साल की महिलाएं और 40 साल के पुरुष में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


वहीं सेक्टर-37 में एक ही परिवार के 62 व 66 साल के दो वृद्ध, सेक्टर-32 में 48 साल की महिला, सेक्टर-3 में 26 वर्षीय युवक, सेक्टर-23 में 55 वर्षीय पुरुष, मनीमाजरा में 39 वर्षीय पुरुष, धनास में 35 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-28 में 54 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-32 में 54 वर्षीय पुरुष जबकि सेक्टर-37 में 44 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलीजागरां में 50 वर्षीय महिला, सेक्टर-45 में दो साल की बच्ची, सेक्टर-30 में 6 साल का बच्चा, मनीमाजरा में 33 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-24 में 39 वर्षीय महिला, बापूधाम में 48 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-44 में 39 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-18 में 48 वर्षीय महिला और सेक्टर-49 में 44 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-43 में 48 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


यह सभी मरीज अपने परिवार व रिश्तेदारों में संक्रमित सदस्यों के सम्पर्क में आकर पॉजिटिव हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ पीजीआई, धन्वंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज व सूद धर्मशाला में भर्ती कोरोना के 20 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इसमें धनास के 5, सेक्टर 32 के 4, सेक्टर 45 के 4, सेक्टर 21 के 4 व मनीमाजरा के 3 मरीज शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed