फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona investigators themselves in danger of infection

कैसे थमेगा संक्रमण : कोरोना की जांच करने वाले खुद संक्रमण की जद में

Sun, 25 Apr 2021 02:13 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Corona investigators themselves in danger of infection
चंडीगढ़। कोरोना के संदिग्ध मरीजों के जांच का नमूना लेने वाले कर्मचारी संक्रमण के साए में काम करने को मजबूर हैं। सेक्टर-45 स्थित सिविल अस्पताल में नमूना इकट्ठा करने वाली टीम टीन शेड के नीचे पीपीई किट में कई घंटे लगातार ड्यूटी कर रही है। यहां पर मरीजों को गर्मी से बचाने के लिए टीन शेड में टूटा हुआ पंखा बांधकर काम चलाया जा रहा है। वहीं, कर्मचारी अपनी परेशानी दरकिनार कर नमूना ले रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि जान जोखिम में डालकर काम करने वाले कर्मचारियों को समय से वेतन तक नहीं मिल रहा। बता दें कि सात मोबाइल टीमों के अलावा मनीमाजरा, सेक्टर-22 व 45 के सिविल अस्पताल में संविदा पर रखे गए लैब टेक्नीशियन कोरोना के संदिग्धों का नमूना ले रहे हैं। उधर, स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने कहा है कि पीपीई किट में ज्यादा देर तक नमूना लेने वाले कर्मचारियों को राहत देने के लिए टीम की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है, ताकि एक कर्मचारी एक घंटे नमूना लेने के बाद 2 घंटे आराम कर सके।
विज्ञापन

बिना वेतन कर रहे ड्यूटी
कोरोना के संदिग्धों का नमूना ले रहे 50 लैब टेक्नीशियन को अब तक मार्च महीने का वेतन नहीं मिला है। इस संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ठेकेदार की लापरवाही पर उसे हटा दिया गया है, जिससे वेतन की प्रक्रिया में विलंब हो रहा है। नया ठेकेदार आने तक स्वास्थ्य विभाग अपने मद से इन कर्मचारियों को वेतन देने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन

एसी बस की योजना भी ठंडे बस्ते में
ठंड के मौसम में कर्मचारी खुले में नमूना ले रहे थे, लेकिन गर्मी बढ़ते ही उनकी परेशानी बढ़ गई। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एक महीने पहले कोरोना जांच के नमूने लेने वाली टीम के लिए सीटीयू से एसी बस लेने की योजना बनाई थी, लेकिन योजना ठंडे बस्ते में चली गई। अधिकारियों की मानें तो एसी बस का प्रयोग नमूना लेने वाली टीम को राहत देने के लिए किया जाना था, ताकि वे सभी कागजी काम एसी बस के अंदर करें और सिर्फ नमूना लेने के लिए बाहर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार घंटे में डिहाइड्रेशन व बेहोशी का खतरा
कोरोना के संदिग्ध मरीजों का नमूना लेने वाले लैब टेक्नीशियन 3 से 4 घंटे पीपीई किट में ड्यूटी दे रहे हैं। तेज धूप में टीन शेड के नीचे पीपीई किट में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को डिहाइड्रेशन और चक्कर आने जैसी परेशानियां होने लगी हैं। उनके परिजन भी चिंतित हैं।

क्या कहते हैं अधिकारी
कोरोना के संदिग्ध मरीजों का नमूना लेने वाले कर्मचारियों के वेतन में विलंब का कारण ठेकेदार बदला जाना है। इसे लेकर सोमवार को यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा के पास फाइल भेजी जाएगी। इसमें नया ठेकेदार लगाने के बारे में लिखा गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से कर्मचारियों को वेतन देने की अनुमति मांगी गई है। दो से तीन दिन में वेतन की समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा। -डॉ. अमनदीप कंग, स्वास्थ्य निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed