फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona in Punjab, Punjab corona update, Covid-19 in Chandigarh

चंडीगढ़ में कोरोना से पांच की मौत, पंजाब में 34 मरीजों की जान गई

Wed, 14 Oct 2020 02:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 14 Oct 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
Corona in Punjab, Punjab corona update, Covid-19 in Chandigarh
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

पंजाब में मंगलवार को कोरोना के 692 नए मरीज मिले हैं। वहीं 34 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा ऑक्सीजन सपोर्ट और आईसीयू में आने वाले नए मरीजों की संख्या शून्य रही। वेंटिलेटर सपोर्ट पर सात नए मरीजों को रखा गया। मंगलवार को ठीक हुए मरीजों की संख्या 1006 रही। मंगलवार तक संदिग्ध मामलों की संख्या 2189467 रही। जबकि दिनभर में एकत्रित नमूनों की संख्या 21736 रही। 

विज्ञापन


अब तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या 125211 और ठीक हुए मरीजों की संख्या 113105 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या 8212 है। ऑक्सीजन सपोर्ट पर 186 मरीज और वेंटिलेटर पर 38 हैं। अब तक कुल मौतों की संख्या 3894 हो गई है। इसके अलावा पंजाब के लुधियाना में 103, जालंधर में 95, पटियाला में 44, एसएएस नगर में 57, अमृतसर में 57, गुरदासपुर में 40, बठिंडा में 55, होशियारपुर में 41, फिरोजपुर में 15, पठानकोट में 7, संगरूर में 12, कपूरथला में 20, फरीदकोट में 15, श्री मुक्तसर साहिब में 29, फाजिल्का में 18, मोगा में 4, रोपड़ में 28, फतेहगढ़ साहिब में 12, बरनाला में 3, तरनतारन में 18, एसबीएस नगर में 14 और मानसा में 5 कोविड-19 मामले मिले हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में कोरोना से पांच की मौत, 71 नए मरीज मिले
चंडीगढ़ में मंगलवार को जहां पांच कोरोना संक्रमितों की मौत की पुष्टि की गई, वहीं अलग-अलग इलाकों से 71 नए मरीज मिले। मरने वाले सभी मरीज कोरोना पॉजिटिव होने के साथ अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे। मंगलवार को जिन पांच मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, उनमें से सेक्टर-56 निवासी 76 वर्षीय वृद्धा और सेक्टर-43 निवासी 96 वर्षीय वृद्ध की जीएमसीएच-32 में बीते 12 अक्तूबर को जबकि सेक्टर-8 निवासी 61 साल की वृद्धा और विकास नगर मौलीजागरां निवासी 55 वर्षीय पुरुष की 12 अक्टूबर को पीजीआई में मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सेक्टर-45 निवासी 81 साल के वृद्ध की 13 अक्टूबर को पीजीआई में मौत हुई। उधर, मंगलवार को मिले नए मरीजों में पुरुषों की संख्या 44 और महिलाओं की संख्या 27 है, जबकि 131 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। बता दें कि शहर में कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 13331 पर पहुंच गई है, जबकि अब तक 197 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं मंगलवार को स्वस्थ होने पर 109 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed