{"_id":"5f79e88c8ebc3e9bfe29d26e","slug":"corona-in-punjab-857-fresh-covid-19-positive-cases-and-42-deaths-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कोरोना से 42 की मौत, 857 नए पॉजिटिव मिले, एक लाख मरीज अब तक ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कोरोना से 42 की मौत, 857 नए पॉजिटिव मिले, एक लाख मरीज अब तक ठीक
Sun, 04 Oct 2020 08:56 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 04 Oct 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण को लेकर पंजाब के लिए अच्छी खबर है। सूबे में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अब एक लाख के पार पहुंच गई है। राज्य में अब तक 100977 मरीज ठीक होकर अस्पतालों से घर जा चुके हैं। अब उन्हे 14 दिन गृह एकांतवास में रहना होगा। इधर राज्य के रिकवरी रेट भी सुधर कर 84 प्रतिशत तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक 19,51629 लाख लोगों के नमूने लिए गए हैं। जिनमें अब 118157 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें एक्टिव केसों की संख्या 13577 है। रिकवरी रेट में भी तीन प्रतिशत का इजाफा हुआ है, जो अब बढ़कर 84 प्रतिशत तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
वर्तमान में 315 ऐसे मरीज हैं, जिनको सांस लेने में दिक्कत होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 52 ऐसे लोग हैं जिनकी हालात गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। अब तक कोरोना से 3603 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
42 की और गई जान, 857 नए मामले
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को 46 लोगों की मौत हो गई। 857 संक्रमण के नए मामले आए हैं। लुधियाना में सबसे ज्यादा 10 मौतें हुई हैं। जबकि बठिंडा में 3, फरीदकोट में 1, फतेहगढ़ साहिब में 1, गुरदासपुर में 3, होशियारपुर में 3 जालंधर में 5, मुक्तसर में 1, एसबीएस नगर में 2, पठानकोट में 1, पटियाला में 9, रोपड़ में 1, संगरूर में 1, तरनतारन में 1 मौत हुई।