{"_id":"5f67095a8ebc3e32a93a5345","slug":"corona-in-punjab-2696-fresh-cases-and-49-death-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में मौतों का सिलसिला जारी, 49 की और गई जान, 2696 नए पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में मौतों का सिलसिला जारी, 49 की और गई जान, 2696 नए पॉजिटिव मिले
Sun, 20 Sep 2020 01:28 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 20 Sep 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में कोरोना से मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को राज्य में कोरोना से 49 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही सूबे में वायरस से मरने वालों की संख्या 2757 हो गई है। इसके अलावा 2696 नए मामले भी सामने आए हैं। राज्य में अब तक 95529 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 1552393 पहुंच गई है। जिनमें पॉजिटिव मरीजों की संख्या 95529 दर्ज की गई है। 70373 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना नंबर वन बना हुआ है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 658 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन
जालंधर में अब तक 308 और पटियाला में 278 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। शनिवार को भी लुधियाना में 12, जालंधर में 7 और पटियाला में 3 लोगों की वायरस से मौत हो गई। जिलेवार मौतों में बठिंडा में 2, अमृतसर में 9, गुरदासपुर में 1, होशियारपुर में 4, कपूरथला में 5, एसएएस नगर में 1, पठानकोट में 4 और फरीदकोट में 1, लोगों की मौत हो गई। कुल संक्रमित 2696 मामलों में 11 पॉजिटिव केस पंजाब के बाहर के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन