फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona in Haryana: 1031 fresh covid-19 positive cases and 21 deaths in Haryana

हरियाणा में थमी कोरोना की रफ्तार, 1031 नए पॉजिटिव मिले, 1255 मरीज ठीक हुए

Tue, 06 Oct 2020 02:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 06 Oct 2020 02:50 AM IST
सार

  • नए संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने लगी, रिकवरी रेट भी 90 फीसद के पार हुआ
  • मरने वालों की संख्या नहीं थम रही, अब तक 1491 मरीजों की हो चुकी मौत

विज्ञापन
Corona in Haryana: 1031 fresh covid-19 positive cases and 21 deaths in Haryana
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

हरियाणा में संक्रमण भले ही धीरे-धीरे काबू आने लगा है मगर कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रदेश में 21 और मरीजों ने संक्रमण से दम तोड़ दिया। इसमें फरीदाबाद में एक, सोनीपत में दो, अंबाला में पांच, पानीपत में दो, करनाल में दो, झज्जर में एक, यमुनानगर में दो, फतेहाबाद में दो व जींद में चार मरीजों की मौत हो गई।

विज्ञापन


उधर, प्रदेश में 1031 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। जबकि 1255 मरीज ठीक होकर घर भी गए हैं। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1349096 हो गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 1491 पहुंच गया है। प्रदेश में 121596 मरीज ठीक हो गए हैं। प्रदेश में अब 11822 एक्टिव मरीज हैं। रिकवरी रेट 90.13 प्रतिशत पहुंच गया है। जबकि संक्रमण की दर 6.63 प्रतिशत है। प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने 146173 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा है। जबकि 5875 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


हरियाणा में 24 घंटे में फरीदाबाद में 129, गुरुग्राम में 206, सोनीपत में 56, रेवाड़ी में 63, अंबाला में 35, रोहतक में 36, पानीपत में 13, करनाल में 28, हिसार में 75, पलवल में 21, पंचकूला में 43, महेंद्रगढ़ में 60, झज्जर में 32, भिवानी में 48, कुरुक्षेत्र में 0, नूंह में 6, सिरसा में 72, यमुनानगर में 48, फतेहाबाद में 0, कैथल में 33, जींद में 22 व चरखी दादरी में 5 नए मरीज सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलेवार संक्रमितों की संख्या

अब तक फरीदाबाद में 20526, गुरूग्राम में 21952, सोनीपत में 8570, रेवाड़ी में 6040, अंबाला में 8211, रोहतक में 6225, पानीपत में 7491, करनाल में 7453, हिसार में 6789, पलवल में 2729, पंचकूला में 6264, महेंद्रगढ़ में 3648, झज्जर में 2653, भिवानी में 2929, कुरुक्षेत्र में 5808, नूहं में 1138, सिरसा में 4051, यमुनानगर में 4470, फतेहाबाद में 2438, कैथल में 2551, जींद में 2225 व चरखी दादरी में 658 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। 

ठीक होने वाले मरीजों की संख्या
फरीदाबाद में 19395, गुरुग्राम में 19373, सोनीपत में 8108, रेवाड़ी में 5436, अंबाला में 7645, रोहतक में 5496, पानीपत में 6807, करनाल में 6848, हिसार में 5555, पलवल में 2604, पंचकूला में 5541, महेंद्रगढ़ में 3258, झज्जर में 2416, भिवानी में 2634, कुरुक्षेत्र में 5245, नूंह में 1065, सिरसा में 3388, यमुनानगर में 3992, फतेहाबाद में 2065, कैथल में 2253, जींद में 1980 व चरखी दादरी में 491 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

कोविड: हर जिले में डीसी तैयार करेंगे कार्य योजना
हरियाणा में त्योहारी सीजन नजदीक आते ही स्वास्थ्य महकमे की चिंताएं बढ़ती जा रही है। इसे लेकर सभी जिलों के डीसी को पांच दिनों में कोविड-19 पर नियंत्रण के मद्देनजर कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस संदर्भ में मुख्य सचिव विजय वर्धन ने आला अफसरों की बैठक ली और विभागों में आपसी तालमेल के निर्देश दिए।

 

मुख्य सचिव मंगलवार को चंडीगढ़ में ‘कोविड ऐप्रोप्रिऐट व्यवहार’ के तहत की जाने वाली जागरूकता गतिविधियों के संबंध में बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाने और हाथों की स्वच्छता सहित कुल 15 ‘कोविड ऐप्रोप्रिऐट व्यवहार’ की व्यापक आईईसी, बीसीसी गतिविधियों की कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। 

मुख्य सचिव ने निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने में सरपंच, पंच, ग्राम सचिव, आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अहम भूमिका निभा सकते हैं। इन सभी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, पंचायत घरों, स्वास्थ्य केंद्रों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर वॉल पेंटिंग, होर्डिंग, बैनर व पोस्टर लगाए जाएं। 

उन्होंने कहा कि लोगों के व्यवहार के अनुसार ही जागरूकता गतिविधियां तैयार की जाएं। अभियान के सफल कार्यान्वयन के लिए धर्म-गुरुओं, प्रसिद्ध खिलाड़ियों और गैर-सरकारी संगठनों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed