फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seven deaths and 840 tested positive for covid-19 in Chandigarh Mohali and Panchkula

ट्राइसिटी में कोरोना का कहर : 24 घंटे में सात मरीजों की मौत, 840 नए संक्रमित मिले

Mon, 29 Mar 2021 11:41 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 29 Mar 2021 11:41 AM IST
विज्ञापन
Seven deaths and 840 tested positive for covid-19 in Chandigarh Mohali and Panchkula
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

ट्राइसिटी में रविवार को कोरोना से जहां सात मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, वहीं 840 नए संक्रमित मिले। मृतकों में से तीन चंडीगढ़ जबकि चार मोहाली के रहने वाले थे। वहीं, नए संक्रमितों में चंडीगढ़ के 296, मोहाली के 287 और पंचकूला के 257 लोग शामिल हैं। चंडीगढ़ में जिन तीन मरीजों की मौत हुई, वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे। 

विज्ञापन


सेक्टर-25 निवासी 78 वर्षीय वृद्ध की इलाज के दौरान जीएमएसएच-16 में मौत हुई। वह लीवर की गंभीर बीमारी से भी ग्रस्त थे। वहीं सेक्टर-14 निवासी 54 वर्षीय पुरुष ने इलाज के दौरान पीजीआई में दम तोड़ दिया। वह मधुमेह और सांस की गंभीर बीमारी से भी ग्रस्त थे जबकि सेक्टर-12 निवासी 64 वर्षीय वृद्ध की भी मौत पीजीआई में हुई। वह मधुमेह और उच्च रक्तचाप के साथ ही किडनी संबंधी रोग से पीड़ित थे। तीन और मौतों के साथ शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 377 हो गई है। 
विज्ञापन


बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को चंडीगढ़ में 2254 लोगों की कोरोना की जांच की, जिनमें से 296 संक्रमित मिले जबकि 201 की रिपोर्ट आनी बाकी है। पॉजिटिव मिले मरीजों में पुरुषों की संख्या 172 और महिलाओं की संख्या 124 है। वहीं, एकांतवास में रखे गए 192 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी हो जाने के बाद रविवार को डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीमाजरा की स्थिति सबसे भयावह
रविवार को मनीमाजरा में सबसे अधिक 33 संक्रमित मिले। मनीमाजरा में संक्रमण की बढ़ती रफ्तार से स्वास्थ्य विभाग काफी चिंतित है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर क्षेत्र के लोगों ने लापरवाही नहीं छोड़ी तो जल्द ही उसे हॉटस्पॉट घोषित करना पड़ सकता है। इसके अलावा सेक्टर-22 में 16, सेक्टर-15 में 10, सेक्टर-38 व सेक्टर-40 में 10-10, सेक्टर-44 में 11, सेक्टर-41, 42 और 51 में 9-9 जबकि ड्डूमाजरा से 7 मरीज मिले।

कोरोना की बढ़ती रफ्तार बेहद चिंताजनक है। ऐसे में जरूरी है कि लोग घर में रहकर होली का त्योहार मनाएं। घर से बाहर निकलकर सामाजिक दूरी की अनदेखी उन्हें संक्रमण का शिकार बना सकती है।  -डॉ अमनदीप कंग, निदेशक, स्वास्थ्य विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed