फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona does not spread by touching the newspaper

इस तरह नहीं फैलता कोरोना : अखबार है सुरक्षित, इससे नहीं फैलता संक्रमण

Tue, 20 Apr 2021 01:43 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Corona does not spread by touching the newspaper
चंडीगढ़। दुनियाभर में अब तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है, जिसमें अखबार पढ़ने से किसी को कोरोना हुआ हो। हाल ही में प्रतिष्ठित मेडिकल जर्नल द लांसेट ने बताया है कि वायरस हवा के माध्यम से फैलता है न कि किसी सतह को छूने से। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी अपने दिशा-निर्देश में इसकी पुष्टि की है कि अखबार को छूना पूरी तरह से सुरक्षित है। देश के जाने-माने विशेषज्ञ भी यही मानते हैं कि अखबार से कोरोना नहीं फैलता है, बल्कि अखबार पढ़ने से प्रमाणित व सटीक सूचनाएं मिलती हैं, जो व्यक्ति को जागरूक बनाती हैं। कोरोना काल में कई अफवाह फैलती हैं, जो लोगों को मानसिक तनाव में डालती हैं। इन सूचनाओं की प्रमाणिकता सिर्फ अखबारों से ही साबित हो सकती है। ऐसे में लोगों को बिना किसी डर के अखबार पढ़ते रहना चाहिए।
विज्ञापन

अखबार छूना पूरी तरह से सुरक्षित
कई सारे अध्ययनों से साफ हो चुका है कि कोरोना वायरस का फैलाव हवा के माध्यम से ज्यादा है। सतह से वायरस के ट्रांसमिशन होने के बहुत कम अवसर हैं। यही बात अखबार पर लागू होती है, जो कोरोना वायरस से पूरी तरह से सुरक्षित है। कोरोना की पहली लहर में इस तरह के भ्रम जरूर थे कि अखबार या किसी सामान के छूने से कोरोना फैलता है। यदि किसी को फिर भी तसल्ली करनी है तो अखबार पढ़ने के बाद हाथ को धो या सैनिटाइज कर सकता है। कोरोना से बचने के लिए लोगों को चाहिए कि वे घर के बाहर किसी से बात करते वक्त कम से कम छह फुट की दूरी बनाएं। समय-समय पर हाथ धोते रहें और टाइट मास्क लगाएं। -वाईके चावला, पूर्व निदेशक पीजीआई चंडीगढ़
विज्ञापन

अखबार से नहीं फैलता कोरोना
इस बात के कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं कि अखबार के छूने से कोरोना फैलता है। अखबार बनाने और उसे बांटने में कोरोना प्रोटोकाल का पूरा ध्यान रखा जाता है। विश्व के सबसे प्रतिष्ठित जर्नल लांसेट ने भी माना है कि कोरोना का फैलाव हवा के माध्यम से होता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वे बंद व भीड़भाड़ वाली जगहों से बचें। अखबार पढ़ने से हमें आसपास होने वाली घटनाओं के बारे में पता चलता है। इस समय अफवाहें भी बहुत फैलती हैं। खासकर कोरोना काल में सच जानने के लिए अखबार पढ़ना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रविंद्रा खैवाल, एडिशनल प्रोफेसर, स्कूल आफ पब्लिक हेल्थ पीजीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed