फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bar Election: Candidates busy with chamber-to-chamber campaigning; voting tomorrow.

बार चुनाव : चैंबर टू चैंबर प्रचार में जुटे प्रत्याशी, कल होगा मतदान

Thu, 10 Sep 2026 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Bar Election: Candidates busy with chamber-to-chamber campaigning; voting tomorrow.

विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला अदालत बार एसोसिएशन के 11 सितंबर को होने वाले चुनाव को लेकर अदालत परिसर में सियासी माहौल गरमा गया है। मतदान की तारीख नजदीक आते ही प्रत्याशियों ने चैंबर टू चैंबर प्रचार तेज कर दिया है। 2252 मतदाता विभिन्न पदों पर मैदान में उतरे 36 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। ऐसे में प्रत्येक वोटर तक पहुंचना प्रत्याशियों की प्राथमिकता बन गया है। व्यक्तिगत मुलाकातों के साथ फोन और संदेशों के जरिये भी संपर्क साधा जा रहा है।
पुराने वादे और नई उम्मीदें बने मुद्दे
प्रचार में बार की पुरानी समस्याएं प्रमुख मुद्दा बनी हुई हैं। नए वकीलों के बैठने की व्यवस्था, चैंबर सुविधाएं, लिफ्ट, पार्किंग, डिजिटल सेवाएं, वाई-फाई और सेल्फ हेल्प डेस्क जैसे मुद्दे उठाए जा रहे हैं। वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही भी प्रत्याशियों के एजेंडे में है। कुछ प्रत्याशी पिछले चुनावों के अधूरे वादे याद दिला रहे हैं, जबकि मौजूदा पदाधिकारी अपने कार्यकाल के कामों को उपलब्धि के रूप में गिना रहे हैं।
विज्ञापन

युवा और वरिष्ठ वकीलों पर अलग नजर
युवा वकीलों के बीच रोजगार, बैठने की जगह और डिजिटल सुविधाएं प्रमुख मुद्दे हैं। वरिष्ठ अधिवक्ताओं के बीच बार की प्रतिष्ठा, प्रशासनिक समन्वय और सुविधाओं में सुधार पर जोर है। प्रत्याशी दोनों वर्गों को साधने की कोशिश में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी हैं। उपाध्यक्ष जनरल, महिला आरक्षित उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और महिला आरक्षित लाइब्रेरी सचिव पद पर दो-दो उम्मीदवार हैं। संयुक्त सचिव पद पर तीन प्रत्याशी हैं। सीनियर और जूनियर एग्जीक्यूटिव मेंबर के पांच-पांच पदों के लिए भी मुकाबला है। 11 सितंबर को मतदान के बाद मतदाताओं का फैसला सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed