फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mayor's direct dialogue with the youth: questions asked, suggestions offered, and contributions made towards bringing about change.

Chandigarh News: युवाओं से मेयर की सीधी बात, पूछे सवाल दिए, सुझाव बने बदलाव का हिस्सा

Thu, 10 Sep 2026 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Mayor's direct dialogue with the youth: questions asked, suggestions offered, and contributions made towards bringing about change.

विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर की नागरिक समस्याओं के समाधान में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए बुधवार को युवा संवाद-मेयर से सीधी बात कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिशन फाउंडेशन की ओर से आयोजित संवाद में मेयर सौरभ जोशी ने युवाओं के सवाल सुने और शहर को बेहतर बनाने के सुझाव लिए। युवाओं ने कचरा प्रबंधन, पर्यावरण, पौधरोपण, सार्वजनिक परिवहन और जिम्मेदार नागरिकता जैसे मुद्दे उठाए।
मेयर ने युवाओं को चंडीगढ़ की ऊर्जा और बदलाव का वाहक बताते हुए कहा कि शहर में परिवर्तन केवल नगर निगम के प्रयासों से संभव नहीं है। इसके लिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने युवाओं को चार शब्दों का मंत्र दिया—आस्क, शेयर, सजेस्ट और एक्ट। यानी सवाल पूछें, अपनी बात साझा करें, समाधान सुझाएं और उस पर खुद भी अमल करें।
विज्ञापन

हर जन्मदिन पर पौधा लगाने की अपील
मेयर ने युवाओं से ग्रीन बर्थडे चैलेंज अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर जन्मदिन पर एक पौधा लगाएं और उसकी नियमित देखभाल भी करें। सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ को स्वच्छ, हरा-भरा और कचरा-मुक्त बनाने के लिए घर से ही सूखे और गीले कचरे को अलग करना होगा। कार्यक्रम में मिशन फाउंडेशन के डॉ. प्रभजोत, सौरव मलिक, आरजे मानव और हिमांशी समेत टीम के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed