फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New twist in PGI injection case: Key witness to testify from Italy.

Chandigarh News: पीजीआई इंजेक्शन केस में नया मोड़, इटली से होगी अहम गवाह की गवाही

Thu, 10 Sep 2026 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
New twist in PGI injection case: Key witness to testify from Italy.
चंडीगढ़। पीजीआई के चर्चित इंजेक्शन केस में अदालत ने अहम गवाह गुरविंदर सिंह की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से गवाही कराने की अनुमति दे दी है। इटली में रह रहे गुरविंदर सिंह 21 अक्टूबर को इटली स्थित भारतीय दूतावास के माध्यम से चंडीगढ़ जिला अदालत में गवाही देंगे। उन्होंने मृतक हरमीत कौर के शव की पहचान की थी।
विज्ञापन

राजपुरा निवासी 24 वर्षीय हरमीत कौर ने चार नवंबर 2023 को बच्चे को जन्म दिया था। तबीयत बिगड़ने पर सात नवंबर को उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि 15 नवंबर की रात नर्स बनकर पहुंची जसप्रीत कौर ने उसे जहरीला इंजेक्शन लगाया। हरमीत की ननद ने युवती की तस्वीर खींची थी, जिसके बाद मामला सामने आया।
विज्ञापन

पुलिस जांच में हरमीत के भाई जसमीत सिंह पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा। मामले में जसमीत सिंह, जसप्रीत कौर समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चल रहा है। अदालत में गुरविंदर सिंह की गवाही को अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed