फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona cases started increasing rapidly in Haryana

हरियाणा में पांव पसारने लगा कोरोना: गुरुग्राम-फरीदाबाद और पंचकूला में सबसे ज्यादा मामले, आठ जिलों में एक भी संक्रमित नहीं मिला

Wed, 15 Jun 2022 12:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 15 Jun 2022 12:26 AM IST
सार

अकेले गुरुग्राम जिले में हरियाणा के शेष 21 जिलों से अधिक एक्टिव केस हैं। इस समय गुरुग्राम में 1119 केस एक्टिव हैं, जबकि शेष हरियाणा में 702 केस एक्टिव हैं।

विज्ञापन
Corona cases started increasing rapidly in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा में एक बार फिर से कोरोना पांव पसारने लगा है। नए केसों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मात्र एक सप्ताह में ही प्रदेश में रोजाना मिलने वाले नए केसों की संख्या दो गुना तक पहुंच गई है। संक्रमण दर की बात करें तो यह भी तीन गुना बढ़कर चार प्रतिशत की दर को पार कर गई है। गुरुग्राम, फरीदाबाद और पंचकूला फिर से हॉटस्पाट बन रहे हैं। प्रदेश में सबसे अधिक मामले इन्हीं जिलों में मिल रहे हैं।

विज्ञापन


जून माह की शुरुआत में प्रदेश में कोरोना की संक्रमण दर एक प्रतिशत से अधिक थी। छह जून को यह दर 1.67 फीसदी रही और नए मामले 165 मिले। इसके बाद से प्रदेश में अचानक से केसों में बढ़ोतरी हुई। मंगलवार को नए केसों का आंकड़ा 430 तक पहुंच गया। पहले जहां कुल एक्टिव मामले एक हजार से नीचे 798 थे, वहीं अब इनकी संख्या 1821 पहुंच गई है। रिकवरी दर 98.76 है। राहत की बात ये है कि कोरोना के नए मामले बढ़ने के बावजूद गंभीर मरीजों की संख्या कम है। इस समय 1791 मरीज घरों पर ही अपना इलाज ले रहे हैं, जबकि 30 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल हैं। 
विज्ञापन


गुरुग्राम में सबसे अधिक 279 केस, आठ जिलों में एक भी नहीं
नए केसों की बात करें तो गुरुग्राम में 279, फरीदाबाद 105 सबसे मामले हैं। इनके बाद पंचकूला में 15, रोहतक-हिसार में 6-6, भिवानी-अंबाला 4-4 और झज्जर-सोनीपत में 3-3 नए केस मिले हैं। इनके साथ ही पलवल, नूंह, यमुनानगर, पानीपत व करनाल में मात्र 1-1 केस ही मिला है। शेष आठ जिलों चरखी दादरी, कैथल, फतेहाबाद, जींद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, कुरुक्षेत्र, सिरसा में एक भी केस नहीं मिला है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए बढ़ रहे मामले
प्रदेश में कोरोना के केस बढ़ने के पीछे कई कारण हैं। एक तो लोग सोशल डिस्टेसिंग और मास्क लगाने का पालन नहीं हो रहा है। इस कारण भीड़ अधिक होने से संक्रमण बढ़ रहा है। दूसरा, पहले के मुकाबले स्वास्थ्य विभाग ने नमूने लेने की संख्या बढ़ाई है। जून माह से पहले मात्र आठ हजार लोगों के नमूने लिए जा रहे हैं, जबकि अब रोजाना 12 हजार से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। ज्यादा टेस्ट होने से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। 

अकेले गुरुग्राम में 21 जिलों से अधिक एक्टिव केस
अकेले गुरुग्राम जिले में हरियाणा के शेष 21 जिलों से अधिक एक्टिव केस हैं। इस समय गुरुग्राम में 1119 केस एक्टिव हैं, जबकि शेष हरियाणा में 702 केस एक्टिव हैं। फरीदाबाद में 410,  पंचकूला 78, हिसार 26, सोनीपत 8, करनाल 13, , अंबाला 25, पानीपत 11, सिरसा 10, रोहतक 21, यमुनानगर 4, कुरुक्षेत्र 16, भिवानी 18, रेवाड़ी 9, जींद 8, झज्जर 11, फतेहाबाद 2, कैथल 18, पलवल 3, चरखी दादरी 8, नूंह में 3 और महेंद्रगढ़ में कोई भी केस नहीं है। 
 

कोरोना के मामलों को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी केसों को लेकर समीक्षा कर रहे हैं। लोगों को चाहिए वह खुद भी संक्रमण से बचने के लिए ध्यान रखें। हरियाणा में पहले से अधिकतर लोगों का टीकाकरण हो चुका है। - अनिल विज, स्वास्थ्य मंत्री। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed