{"_id":"603ab3488ebc3ee92106075b","slug":"corona-cases-increasing-skeptical-on-opening-of-physio-center-chandigarh-news-pkl40546897","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के बढ़ रहे मामले, फिजियो केंद्र खुलने पर संशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के बढ़ रहे मामले, फिजियो केंद्र खुलने पर संशय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। कोरोना के एक बार फिर से मामले बढ़ने से वरिष्ठ नागरिकों की उम्मीदों को धक्का लगा, जो फिजियो केंद्र खुलने की उम्मीद कर रहे थे। शहर में रहते वरिष्ठ नागरिकों में से अधिकतर किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त हैं। ये लोग पिछले एक साल से बंद पड़े केंद्रों के कारण काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
चंडीगढ़ और मोहाली में सीनियर सिटीजंस एसोसिएशन की ओर से 11 फिजियो केंद्र हैं। इनमें 8 चंडीगढ़ और 3 मोहाली में हैं। इन केंद्रों में वरिष्ठ नागरिकों को फ्री उपचार की व्यवस्था है। वरिष्ठ नागरिकों का कहना है कि जब अन्य सभी चीजों को खोल दिया गया तो फिजियो केंद्र भी खोल दिए जाने चाहिएं।
पैरों और घुटनों के दर्द का नहीं हो रहा इलाज
मेरे पांव और घुटनों में दर्द रहता है। पिछले एक साल से फिजियो केंद्र के बंद होने से काफी परेशानी का सामना कर रही हूं। लॉकडाउन से पहले हर रोज केंद्र जाकर उपचार करवाती थी, लेकिन अब केंद्र के बंद होने के कारण और उपचार न मिल पाने से घुटनों का दर्द बढ़ रहा है। -हरविंदर कौर
विज्ञापन
इलाज के लिए बाहर देने पड़ रहे हैं पैसे
मेरी कमर के पीछे दर्द रहता है। लॉकडाउन से पहले फिजियो केंद्र में निशुल्क इलाज करवा लेता था, लेकिन पिछले एक साल से फिजियो केंद्र बंद पड़े हैं। अब मुझे निजी केंद्र पर एक दिन के 300 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। -कुलदीप सिंह
एक उम्मीद जागी थी, लेकिन दोबारा से केस बढ़ रहे
वरिष्ठ नागरिकों के लिए फिजियो केंद्र खोलने के लिए वह प्रशासन और हेल्थ विभाग से गुहार लगा चुके हैं। उम्मीद थी कि जल्द ही केंद्र खुल जाएंगे, लेकिन पिछले दो-तीन दिन में कोरोना के मामलों की पकड़ी रफ्तार से उम्मीदों को झटका लगा है। -आईपी पुरी, प्रधान चंडीगढ़ सीनियर सिटीजंस एसोसिएशन