फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   controversy on Archery Championships in punjab university

आर्चरी चैंपियनशिप में हंगामा और धक्कामुक्की

Thu, 23 Jan 2014 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 23 Jan 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
controversy on Archery Championships in punjab university

पंजाब यूनिवर्सिटी में आयोजित आर्चरी चैंपियनशिप के आखिरी दिन जबरदस्त हंगामा हुआ।

विज्ञापन


जीएनडीयू व तीन अन्य यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों और चैंपियनशिप के टेक्निकल ऑफिसर के साथ मैच में ढिलाई बरतने पर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि हालत धक्कामुक्की तक पहुंच गई।

इसमें एक यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी के कंधे में चोट आई, जिसे मेडिकल के लिए लेकर जाना पड़ा।

इसके बाद जीएनडीयू, दिल्ली यूनिवर्सिटी, एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक व पंडित शंकर शुक्ला रायपुर (छत्तीसगढ़) ने पंजाब विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों व टेक्निकल ऑफिसरों के विरोध में तकरीबन दो घंटे तक नारेबाजी की।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस को भी बुलाना पड़ा और प्रतियोगिता खत्म होने तक पुलिस के जवान वहीं डटे रहे।

मैच स्कोरर पर पक्षपात का आरोप

पंजाब विश्वविद्यालय में चल रही ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ऑर्चरी प्रतियोगिता के दौरान चार यूनिवर्सिटियों ने पंजाब विश्वविद्यालय के टेक्निकल ऑफिसरों व मैच स्कोरर पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। इन यूनिवर्सिटियों में से एक यूनिवर्सिटी के कोच का कहना था कि टेक्निकल ऑफिसर व स्कोरर उनके खिलाड़ियों के साथ पक्षपात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम माफीनामा लिखा
जिन यूनिवर्सिटियों ने मैच में पक्षपात की शिकायत की थी, उनके मैनेजरों ने देर शाम पंजाब विश्वविद्यालय के  स्पोर्ट्स डायरेक्टर को माफीनामा भी लिखकर दिया। इसका मकसद यह था कि उनकी यूनिवर्सिटी का नाम बदनाम न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed