फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   controversy in punjab on gurmeet ram rahim movie msg-2

MSG2: पंजाब में 'जिंदगी' थमने के पीछे इनका हाथ तो नहीं?

Sun, 20 Sep 2015 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Sun, 20 Sep 2015 09:38 AM IST
विज्ञापन
controversy in punjab on gurmeet ram rahim movie msg-2

गुरमीत राम रहीम की एमएसजी-2 को लेकर पंजाब में विवाद गहराता जा रहा है। इसके बीच एक बेहद चौंकाने वाला सच सामने आया है। कहा जा रहा है कि डेरा प्रेमी और रेलवे कर्मी मिले हुए हैं। उनकी मिलीभगत से ही पंजाब में ट्रेनें रोकी गई हैं। ये खुलासा हुआ है पूरे हंगामे की वीडियो में, जो आरपीएफ ने कराई है।

विज्ञापन


इस वीडियो में डेरा प्रेमियों के साथ रेल कर्मी भी ट्रैक पर बैठे दिख रहे हैं। आरपीएफ का कहना है कि मोगा-अजीतवाल के बीच जिस रेलवे क्रॉसिंग गेट को डेरा प्रेमियों ने रोष प्रदर्शन के लिए चुना है उससे बरनाला और अमृतसर का रूट भी प्रभावित होता है।
विज्ञापन


दूसरा, मोगा के डेरा प्रेमियों का प्रधान भी रेलवे में ही कार्य करता है, जिसकी योजना के मुताबिक तड़के ट्रेनें रुकी गईं ताकि सुबह की ट्रेनें भी चल ना सकें। ऐसे रेलकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियम के मुताबिक रेलकर्मी किसी भी धरने प्रदर्शन में हिस्सा नहीं ले सकते हैं। ये लोग तो ट्रेन रुकवाने में भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मोगा डेरा प्रेमियों का प्रधान भी रेलवे में कार्यरत है, उसी की योजना के मुताबिक सुबह ट्रेनें रोकने की योजना बनाई है।

फिरोजपुर-लुधियाना के बीच चलने वाली 16 ट्रेनें रद्द

controversy in punjab on gurmeet ram rahim movie msg-2

मोगा-अजीत वाल रेलवे सेक्शन पर डेरा सच्चा सौदा के प्रेमियों के रोष प्रदर्शन के चलते लुधियाना और फिरोजपुर के बीच चलने वाली अप-डाउन की 16 ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं। जिन ट्रेनों को फिरोजपुर और लुधियाना से रवाना किया उन्हें मोगा और तलवंडी भाई में ही रद्द करना पड़ा। इस कारण हजारों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।

रेल अधिकारियों के मुताबिक फिरोजपुर से लुधियाना की तरफ चलने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 74962, 54572, 54052, 14630, 74964 व 74936 को रद्द किया गया। इसी तरह लुधियाना से फिरोजपुर की ओर आने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 14629, 54051, 74963, 54571, 54575 व 14613 रद्द की गई।

इसके अलावा मोगा में पैसेंजर ट्रेन संख्या 54646 व तलवंडी भाई रेलवे स्टेशन पर फिरोजपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन को वहीं पर रद्द कर दिया। इसके अलावा लुधियाना और मोगा के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस 12043 और मोगा और लुधियाना के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस 12044 को भी रद्द किया गया।

प्रदेश भर में अलर्ट, तैनात किए गए कमांडो

controversy in punjab on gurmeet ram rahim movie msg-2

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह की दूसरी फिल्म एमएसजी-2 को रिलीज न करने के विरोध में डेरा प्रेमिया के मालवा बेल्ट में हुड़दंग मचाने की सूचना मिलने के बाद लुधियाना में अलर्ट जारी कर दिया गया। जिले के सभी शापिंग मॉल्स के बाहर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

महानगर में किसी भी सिनेमा घर में डेरा प्रमुख की फिल्म नहीं चली, लेकिन विरोध न हो इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा सख्त कर रखी थी। एमएसजी-2 शुक्रवार को कई जगह रिलीज हुई, मगर पंजाब के सिनेमाघरों में फिल्म नहीं लगाई गई। शनिवार सुबह मालवा बेल्ट में डेरा समर्थकों ने कई जगह तोड़-फोड़ की और प्रदर्शन किए।

पंजाब के अन्य हिस्सों की तरह संगरूर में भी मूवी के न चलने पर डेरा प्रेमियों में रोष पनप रहा है। शनिवार को शहर में माहौल पूरी तरह से तनावपूर्ण बना हुआ था और डेरा प्रेमियों की कार्रवाई पर प्रशासन पैनी नजर बनाए हुए था, जिसके चलते सुबह से ही शहर के पटियाला गेट से लेकर मिल्क प्लांट पटियाला रोड पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed