फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   controversial statement, surjit kumar jyani controversial statement, health minister punjab

सेहत मंत्री का विवादित बयान, यहां पैसे देकर चाहे आदमी मरवा लो

Tue, 12 Jul 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, होशियारपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, होशियारपुर Updated Tue, 12 Jul 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
controversial statement, surjit kumar jyani controversial statement, health minister punjab
सुरजीत कुमार ज्याणी - फोटो : अमर उजाला
अपने बयानों को लेकर अकसर विवादों में रहने वाले मंत्री जी दोबारा विवादास्पद बयान देकर फंस गए हैं। बात हो रही है, पंजाब के सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी की। अब उनका कहना है कि पैसे देकर सिर्फ जन्म सर्टिफिकेट बनाने या ठीक कराने की बात तो दूर, यहां तो चाहे पैसे देकर आदमी भी मरवा लो।
विज्ञापन


ज्याणी जन्म प्रमाणपत्र में त्रुटियां दूर कराने के लिए हजारों रुपये लिए जाने के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। सेहत मंत्री सोमवार को विश्व आबादी दिवस के मौके पर आयोजित प्रदेश स्तरीय समारोह में हिस्सा लेने आए थे। इस दौरान अस्पतालों में एजेंटों के सक्रिय होने के सवाल पर उन्होंने पत्रकारों को इस संबंधी हलफिया ब्यान देने की चुनौती देते हुए कहा कि वे तो कई सिविल सर्जन दफ्तरों में गए हैं, उन्हें तो कहीं कोई एजेंट नहीं मिला और न ही कोई शिकायत मिली।
विज्ञापन


प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सेहत मंत्री अपने विभाग पर लगने वाले आरोपों को लेकर पूरी तरह से बचाव के पक्ष में ही नजर आए। उन्होंने हर सवाल का जवाब ‘आप हलफिया ब्यान दे दो’ से खत्म किया। इस अवसर पर जब ज्याणी पत्रकारों के सवालों के जवाब न दे सके तो वो दोनों हाथ मेज पर मार कर ‘चलो जी’ कहते हुए कांफ्रेंस बीच में ही छोड़कर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हल्फिया ब्यान दो तो मैं इसकी जांच करवा लूंगा

controversial statement, surjit kumar jyani controversial statement, health minister punjab
सुरजीत कुमार ज्याणी - फोटो : फाइल फोटो
सरकारी डॉक्टरों द्वारा प्राइवेट प्रेक्टिस के सवाल पर सेहत मंत्री ने इसको जायज करार देते हुए कहा कि यदि किसी को कोई डॉक्टर अच्छा लगता है तो ही वह उसके घर जाकर पैसे देकर इलाज करवाता है। यदि किसी डॉक्टर ने घर के बाहर बोर्ड लगाया है तो आप हल्फिया ब्यान दो तो मैं इसकी जांच करवा लूंगा।

इस अवसर पर सीपीएस डॉ. नवजोत कौर सिद्धू द्वारा सरकारी डॉक्टर को निजी अस्पताल चलाते पकड़े जाने पर कार्रवाई न होने और उसको उन्नति दिए जाने के बयान पर किए गए सवाल पर सेहत मंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि वे क्या करें, कानून अपना काम करेगा। उन्होंने लाल बत्तियों वाली गाड़ियों में नशा बिकने के डॉ. सिद्धू के बयान को भी नकारा और कहा कि वो जो भी कहती हैं, वह सच नहीं होता।

ज्याणी ने बताया कि प्रदेश में नवजन्मे बच्चों की मौत दर कम होकर 1000 के पीछे 24 तथा प्रसव के दौरान औरतों की मौत दर 1 लाख के पीछे 141 रह गई है जिस संबंधी केंद्र सरकार द्वारा सेहत विभाग को प्रशंसा पत्र मिला है। उन्होंने कहा कि सेहत विभाग में एमबीबीएस डॉक्टरों की कोई कमी नहीं है, सिर्फ 290 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी है जिसको जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद, जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ. रमन घई, जगतार सिंह सैनी, मेयर शिव सूद, नितिन कुमार नन्नू जिलाध्यक्ष भारती युवा मोर्चा, पार्षद निपुन शर्मा, पार्षद विक्रम महिता, सुरेश भाटिया और शक्ति शर्मा भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed