भाजपाई के बड़े बोल, बिहार में बलात्कारियों का गठबंधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने बिहार में लालू-नीतिश और कांग्रेस के गठबंधन को बलात्कारियों, भ्रष्टाचारियों का गठबंधन बताया। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष गणेशीलाल विजय संकल्प यात्रा के टोहाना पहुंचने पर संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कुलदीप बिश्नोई पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्र धर्म निभाओ मित्र धर्म नहीं। मित्र धर्म निभाओगे तो हरियाणा के इस रण में अकेले रहे जाओगे और कर्ण की तरह मारे जाओगे। उन्होंने केजरीवाल पर लोकसभा चुनाव में मोदी को रोकने के लिए अमेरिका से 4 हजार करोड़ रुपये लेने का भी आरोप लगाया।
'मनमोहन सिंह सोनिया के हाथ की कठपुतली'
गणेशीलाल ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सोनिया के हाथ की कठपुतली थे। जनसभा में मंगलवार देर शाम टोहाना के लक्कड़ मार्केट में यात्रा का जोर स्वागत हुआ।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेशीलाल का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहीं उन्होंने बीजेपी सांसद अश्विनी चोपड़ा का राव इंद्रजीत के कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला फूंकने पर कहा कि वे भाजपा कार्यकर्ता नही बल्कि कांग्रेस वर्कर थे।
यात्रा के यहां पहुंचने पर भाजपा के महामंत्री सुभाष बराला ने गणेशीलाल का आभार जताया। यात्रा का ठहराव बढईखेड़ा स्थित बराला फार्म हाउस पर किया गया।