फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   controversial statement of baba ramdev

रामदेव की फिसली जुबान, जानिए उनके विवादित बोल

Thu, 03 Apr 2014 05:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़ (मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़ (मोहाली) Updated Thu, 03 Apr 2014 05:37 PM IST
विज्ञापन
controversial statement of baba ramdev

योग गुरु बाबा रामदेव ने अमृतसर में हुए ऑपरेशन ब्लू-स्टार के लिए इंदिरा गांधी को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि 1984 में दरबार साहिब पर जो अटैक हुआ, उसका फल इंदिरा ने भोगा भी है। उन्हें उनकी करनी का फल मिल गया। अकाली-भाजपा और कांग्रेस में संबंध में चल रहे आरोप-प्रत्यारोप पर रामदेव ने कहा कि इसमें अकाली-भाजपा की भूमिका का सवाल ही नहीं उठता।

विज्ञापन

सोनिया की तबियत नासाज, शहजादा अभी नादान

controversial statement of baba ramdev
योग गुरु ने यह बात गांव बलौंगी स्थित चश्मेशाही रिसोर्ट में प्रेस वार्ता में कहीं। वह हलका श्री आनंदपुर साहिब से अकाली-भाजपा प्रत्याशी प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा के चुनाव प्रचार के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में लाखों करोड़ के घोटाले के सामने आए हैं। इनमें प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से लेकर कांग्रेस के बड़े नेताओं तक के मुंह काले हुए हैं। सोनिया की तबियत नासाज है, तो शहजादा अभी नादान हैं। ऐसे में अच्छे प्रधानमंत्री की उम्मीद सिर्फ नरेंद्र मोदी से ही की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुबान फिसली, कहा कि भाजपा सबसे भ्रष्ट

controversial statement of baba ramdev

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उस वक्त सभी हैरान रह गए, जब जल्दबाजी में योग गुरु की जुबान फिसली गई और कह डाला कि भाजपा सबसे भ्रष्ट पार्टी है। हालांकि, फिर सुधार करते हुए बोला कि चूक हो गई, उन्हें कांग्रेस के बारे में कहना था। उन्होंने माना कि पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार भी कुछ भ्रष्ट है। एक सवाल के जवाब में कहा कि भ्रष्टाचार तो हर जगह है, कहीं थोड़ा है, तो कहीं ज्यादा। लेकिन, कांग्रेस के टॉप लीडर्स ने भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। उन्होंने सोनिया को लुटेरी बहू कहकर संबोधित किया।

विज्ञापन

नमो-नमो का मतलब बताया, हर-हर मोदी पर चुप

controversial statement of baba ramdev

मोदी नमो-नमो पर शंकराचार्य के विरोध में कहा कि वह शंकराचार्य के चरित्र के बारे में बहुत कुछ बता सकते हैं, लेकिन बोलना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का शार्ट फार्म है न (नरेंद्र)+मो (मोदी)। इसमें क्या गलत है। जब हर-हर मोदी की बात पूछी तो उन्होंने चुप्पी साध ली। राम मंदिर पर पूछे सवाल पर बोले कि यह राजनीतिक मुद्दा नहीं है। यह धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक मुद्दा है, जिसे राजनीति से नहीं जोड़ा जा सकता।

भुल्लर मामले से बचे

controversial statement of baba ramdev

आतंकी दविंदरपाल सिंह भुल्लर मामले में रामदेव से प्रश्न पूछा गया, तो अकाली नेताओं ने शोर मचाकर बात दबाने का प्रयास किया। इसी दौरान बाबा ने कहा कि वह विवादास्पद मुद्दों पर बात नहीं करना चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed