{"_id":"611679cf8ebc3edfb7286d27","slug":"contract-workers-will-protest-at-residence-of-anil-vij-on-september-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: छंटनी के विरोध में अनिल विज का आवास घेरेंगे ठेका कर्मचारी, पांच सितंबर को अंबाला में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: छंटनी के विरोध में अनिल विज का आवास घेरेंगे ठेका कर्मचारी, पांच सितंबर को अंबाला में प्रदर्शन
Fri, 13 Aug 2021 07:30 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 13 Aug 2021 07:30 PM IST
सार
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सतीश सेठी व ऑडिटर राजबीर बेरवाल ने बताया कि प्रदेश के 12 जिलों में 500 से ज्यादा कोरोना योद्धा ठेका कर्मचारी बिना किसी कारण के नौकरी से हटाए गए हैं। 50 सफाई कर्मचारियों को भी नौकरी से निकाल दिया गया है।
विज्ञापन
अनिल विज
- फोटो : Twitter : @anilvijminister
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छंटनी के विरोध में ठेका कर्मचारी पांच सितंबर को हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के अंबाला कैंट स्थित आवास का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे। स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन ने शुक्रवार को महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. वीना सिंह के साथ हुई बैठक में कोई ठोस आश्वासन न मिलने पर विज के आवास पर प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
यूनियन की मांग है कि हटाए गए कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लिया जाए। समय पर वेतन व ईपीएफ कार्ड मिलें, सरकार ठेका प्रथा समाप्त कर कर्मचारियों को पे-रोल पर करे। यूनियन ने महानिदेशक को बताया कि स्वास्थ्य मंत्री के बीते 24 मई के आदेश को विभाग ने अभी तक लागू नहीं किया है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है।
विज्ञापन
कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, जींद, रोहतक, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, हिसार, अंबाला, सिरसा व भिवानी में लगातार आंदोलन चल रहा है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सतीश सेठी व ऑडिटर राजबीर बेरवाल ने बताया कि प्रदेश के 12 जिलों में 500 से ज्यादा कोरोना योद्धा ठेका कर्मचारी बिना किसी कारण के नौकरी से हटाए गए हैं। 50 सफाई कर्मचारियों को भी नौकरी से निकाल दिया गया है। यूनियन मई 2021 से स्वास्थ्य मंत्री, महानिदेशक व जिलों में सिविल सर्जन से लगातार अपील कर रही है लेकिन आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
शुक्रवार को बैठक में महानिदेशक ने एक बार फिर भरोसा दिलाया है कि पुराने हटाए गए सभी कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर लिया जाएगा और जल्दी सभी समस्याओं का समाधान होगा। इस बारे में जिला स्तरीय समितियों का गठन किया गया है जो सभी का पक्ष सुनकर फैसला करेंगी।