{"_id":"630c584e09f37f2c657c8039","slug":"contract-employees-of-health-department-started-strike-in-chandigarh-demanding-salary-and-pf","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: वेतन और पीएफ की मांग को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारी बैठे हड़ताल पर, अस्पतालों में सफाई व्यवस्था ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: वेतन और पीएफ की मांग को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारी बैठे हड़ताल पर, अस्पतालों में सफाई व्यवस्था ठप
Mon, 29 Aug 2022 11:42 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:42 AM IST
सार
सभी कांट्रेक्ट कर्मचारी जीएमएसएच 16 के निदेशक के कार्यालय के सामने एकत्र होकर धरना दे रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें जुलाई माह का वेतन अब तक नहीं मिला है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में स्वास्थ विभाग के कांट्रेक्ट कर्मचारियों की हड़ताल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में वेतन और बकाया पीएफ की मांग को लेकर सोमवार को स्वास्थ विभाग के कांट्रेक्ट कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। जीएमएसएच 16 समेत तीनों सिविल अस्पतालों में सभी कांट्रेक्ट कर्मचारी सुबह आठ बजे से हड़ताल पर चले गए हैं। इससे अस्पताल की सफाई व्यवस्था और अन्य कार्य ठप हो गए हैं। इससे मरीजों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वार्ड में गंदगी पड़ी हुई है। सैनिटाइज न होने के कारण ओटी भी ठप हो गई है।
विज्ञापन
सभी कांट्रेक्ट कर्मचारी जीएमएसएच 16 के निदेशक के कार्यालय के सामने एकत्र होकर धरना दे रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें जुलाई माह का वेतन अब तक नहीं मिला है। वहीं ठेकेदार ने छह महीने का पीएफ भी अब तक जमा नहीं कराया है। इस संबंध में वे बार-बार अधिकारियों से अनुरोध कर रहे थे लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। जिसके कारण उन्हें हड़ताल करनी पड़ी है।
विज्ञापन