फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   consumer form, consumer form Chandigarh, Overcharging, tata ace, chandigarh

वाहन की कीमत में ओवरचार्जिंग पर उपभोक्ता फोरम सख्त

Sun, 10 Apr 2016 10:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 10 Apr 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
consumer form, consumer form Chandigarh, Overcharging, tata ace, chandigarh
कोर्ट, कंज्यूमर फोरम - फोटो : फाइल फोटो
वाहन की अधिक कीमत लेने पर उपभोक्ता फोरम ने सीएमपीएल मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर को सेवा में कोताही का दोषी करार दिया है। फोरम ने सीएमपीएल मोटर्स को निर्देश दिया है कि वह शिकायतकर्ता से लिए गए 24, 969 रुपये वापस करे।
विज्ञापन


साथ ही सेवा में कोताही के लिए 25 हजार रुपये मुआवजा और सात हजार रुपये मुकदमा खर्च अदा करे। यह निर्देश जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम-1 की सदस्य प्रीति मल्होत्रा ने सुनवाई के बाद दिया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता संदीप निवासी स्माल फ्लैट हाउसिंग बोर्ड कांप्लेक्स धनास ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 चंडीगढ़ के सीएमपीएल मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने उपभोक्ता फोरम को दी शिकायत में कहा कि उन्होंने सीएमपीएल मोटर्स से टाटा एस एचटी हाई डेक वाहन खरीदा। उन्होंने उपभोक्ता फोरम को बताया कि 13 फरवरी 2015 को सीएमपीएल मोटर्स ने 4 लाख 4 हजार 672 रुपये का कोटेशन दिया।

13 फरवरी को शिकायतकर्ता ने दो हजार रुपये की एडवांस पेमेंट की। 20 फरवरी 2015 को 70 हजार रुपये डाउन पेमेंट के रूप में अदा किए। दो लाख 34 हजार 672 रुपये टाटा मोटर्स से फाइनेंस कराए।


सीएमपीएल मोटर्स से 70 हजार रुपये की कोई रसीद नहीं दी। शिकायतकर्ता ने फोरम को बताया कि चार लाख चार हजार 672 रुपये की जगह तीन लाख 79 हजार 703 रुपये का ही रसीद दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed