{"_id":"222ee747c0cf1a3101299bfef3febf93","slug":"consumer-column","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं के सवाल, फोरम के जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं के सवाल, फोरम के जवाब
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 24 Dec 2013 11:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रश्न- मैने एक रेफ्रीजरेटर आनलाइन बुक किया। इसकी डिलीवरी मेरे घर दे दी गई। कुछ दिन बाद ही इसमें दिक्कतें आने लगीं। मैने तुरंत ही सर्विस सेंटर में इसके लिए कॉल किया।
इंजीनियर्स ने रेफ्रीजरेटर ठीक किया लेकिन फिर भी समस्या जस की तस है। अब जब मैं फोन करती हूं तो कंपनी की ओर से कोई रिस्पांस नहीं आता।
परमिंद्रा कौर, चंडीगढ़
उत्तर- आप इस मामले में सीधे कंज्यूमर फोरम में रिफंड या रिप्लेसमेंट के लिए अप्रोच कर सकती हैं। जैसा आपने बताया, उससे ऐसा लगता है कि रेफ्रीजरेटर में मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट है। कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 1986 के अनुसार सेक्शन 2 (एफ) और 2(जी) के अंतर्गत आप अपनी शिकायत फोरम में कर सकती हैं।
प्रश्न- मैं बंगलूरू से चंडीगढ़ के लिए ट्रेवल कर रही थी। बंगलूरू से मैने चार बैग के साथ चेक इन किया। जब मैं चंडीगढ़ पहुंची तो मुझे सिर्फ दो बैैग ही मिले। मैने इसकी शिकायत अधिकारियों से की लेकिन उन्होंने मेरी कोई बात नहीं सुनी। कृपया मेरी मदद करें?
विज्ञापन
पिंकी चड्ढा, पंचकूला
उत्तर- आपका मामला मजबूत है। आप इस मामले में सीधे कंज्यूमर फोरम में जा सकती हैं। एयरलाइंस के मामले में उनको जो सामान आप चेक इन के लिए देते हैं, वह सुरक्षित लौटाना चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है तो यह उनकी सेवाओं में कमी की बात दर्शाता है।
प्रश्न- हमारी कंपनी रजिस्टर्ड है और लिस्टेड कंपनी है। कंपनी ने अपने डायरेक्टर के लिए एक कार खरीदी। यह कार डिफेक्टिव निकली और सर्विस स्टेशन पर भेजी गई। लेकिन कार की समस्या अब तक नहीं दूर हो सकी।
अमरजीत पंजाबी, चंडीगढ़
उत्तर- कंज्यूमर फोरम के निर्णय के अनुसार रजिस्टर्ड कंपनी को एक कंज्यूमर बताया गया है। आपके मामले में कार कंपनी के डायरेक्टर के लिए खरीदी गई। इसमें प्रश्न यह है कि यह कार कामर्शियल यूज के लिए ली गई कि पर्सनल यूज के लिए। आपके मामले में स्पष्ट है कि यह कार डायरेक्टर के पर्सनल यूज के लिए खरीदी गई। आप इस मामले में सीधे कंज्यूमर फोरम में जा सकते हैं।