{"_id":"42d9c3762f044fbaa1f242992b70fe2e","slug":"consumer-column-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं के सवाल, फोरम के जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं के सवाल, फोरम के जवाब
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 03 Jun 2014 04:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रश्न- किसी फ्लैट और अचल संपत्ति को खरीदने के बाद उसके कब्जे के लिए तय समय सीमा की गणना कैसे कर सकते हैं।
विज्ञापन
रविंदर वशिष्ठ, चंडीगढ़
उत्तर- जिस दिन बिल्डर फ्लैट या अचल संपत्ति देने के लिए फाइलिंग करता है और उस दिन से जब तक फ्लैट पर कब्जा नहीं मिलता है, पजेशन का तय समय तब तक होता है।
प्रश्न- मैने जो कुरियर भेजा वह कुरियर कंपनी द्वारा खो गया। क्या मुझे इसके लिए राहत मिल सकती है?
जसवंत, चंडीगढ़
उत्तर-आप इस मामले में कंज्यूमर कोर्ट में जा सकते हैं। आपको इस मामले में कुरियर कंपनी से राहत मिल सकती है। ऐसे मामलों में एक सीमित राशि ही राहत के रूप में दी जाती है। यह राशि कुरियर कंपनी की रिसिप्ट में प्रिंट की गई दायित्व राशि तक सीमित होती है।
विज्ञापन
प्रश्न- मेरा नए स्कूटर में कई प्रॉब्लम आ रही हैं। जब भी मैं सर्विस सेंटर में शिकायत करता हूं तो वह स्कूटर अपने पास रख लेते हैं और कुछ समय बाद यह कहकर लौटा देते हैं कि समस्या खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन
सुनील चड्ढा, पंचकूला
उत्तर- आप सीधे कंज्यूमर फोरम न जाकर पहले सर्विस सेंटर में जाएं। उसके रिस्पॉन्स के लिए इंतजार करें। यदि फिर भी आपकी समस्या खत्म नहीं होती है तो आप कंज्यूमर फोरम जा सकते हैं।