फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Constable Recruitment: delay in Tests, road block by candidate

कांस्टेबल भर्तीः टेस्ट में देरी से सड़क पर जाम

Mon, 07 Jul 2014 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 07 Jul 2014 10:12 PM IST
विज्ञापन
Constable Recruitment: delay in Tests, road block by candidate

ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में कांस्टेबलों की भर्ती के लिए सोमवार को फिजिकल टेस्ट शुरू करने में हुई देरी के खिलाफ आवेदकों ने सेक्टर-3/21 की डिवाइडिंग सड़क पर आधे घंटे तक जाम लगाया।

विज्ञापन


टेस्ट देने के लिए सुबह करीब 6.30 बजे ही अभ्यर्थी लाइन में लग गए थे, लेकिन करीब 9.45 बजे तक टेस्ट शुरू नहीं हुआ। इसके विरोध में अभ्यर्थी लाइन से निकलकर विरोध स्वरूप सड़क पर बैठ गए और करीब जाम लग गया। इसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और जल्द से जल्द टेस्ट शुरू कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


यह भर्ती की प्रक्रिया एक महीने तक चलेगी और इस दौरान करीब पांच लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि प्रशासन की ओर से ही यहां टेस्ट लेने की अनुमति दी गई है। जब तक भर्ती प्रक्रिया चलती रहेगी, स्टेडियम में टेंट लगे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं
भर्ती प्रक्रिया करीब साढ़े पांच लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे, लेकिन उनके लिए पीने के पानी तक की उचित व्यवस्था नहीं की गई है। मजबूरन अभ्यर्थियों को दूसरे किनारे पर जाकर पानी पीना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed