फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Constable posted at Nakke's cough, fever worsens, admitted to isolation ward

नाके पर कांस्टेबल की खांसी बुखार से बिगड़ी हालत, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

Tue, 21 Apr 2020 01:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Constable posted at Nakke's cough, fever worsens, admitted to isolation ward
चंडीगढ़। ट्रिब्यून चौक स्थित एक होटल के पास नाके पर तैनात कांस्टेबल यकीन राज की अचानक तबीयत बिगड़ गई। चेक करने पर पाया गया कि यकीन राज को खांसी और बुखार है। इसके बाद मामला आला अफसरों तक पहुंचा। खांसी और तेज बुखार के चलते उन्हें जीएमएसएच-16 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कांस्टेबल यकीन राज को एहतियात के तौर पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया है। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल के सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मामला साफ हो पाएगा। वहीं महकमे में दिनभर चर्चा रही कि यकीन राज बीते करीब 15 से 20 दिनों से बीमार चल रहे थे। फिलहाल रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा। वहीं इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में भी खौफ बना हुआ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed