फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Constable accused of slapping AAP worker in Chandigarh

चंडीगढ़ का मामला: आप कार्यकर्ता को सिपाही ने जड़े तीन थप्पड़, थाने के बाहर हंगामा, धरना-प्रदर्शन

Sat, 13 Nov 2021 02:10 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़) Published by: ajay kumar Updated Sat, 13 Nov 2021 02:10 AM IST
सार

चंडीगढ़ में एक सिपाही पर आप कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने का आरोप लगा। घटना की खबर मिलते ही आप के अन्य कार्यकर्ता व नेताओं ने मौलीजागरां थाने का घेराव किया। घंटों हंगामे के बाद पुलिस जांच करने पर राजी हुई। 

विज्ञापन
Constable accused of slapping AAP worker in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शुक्रवार को एक ओर जहां विकासनगर में भाजपा की जनसभा चल रही थी, वहीं दूसरी ओर सिपाही ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता को एक के बाद तीन थप्पड़ जड़ दिए। देखते ही देखते माहौल गरमा गया। आप कार्यकर्ताओं ने मौलीजागरां थाने का घेराव करते हुए हंगामा किया। घंटों प्रदर्शन के बाद पुलिस बैकफुट पर आ गई। पुलिस ने कहा कि तीन दिन के अंदर जांच कर कार्रवाई जाएगी, उसके बाद कार्यकर्ता शांत हो गए।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि तीन दिन में जांच नहीं हुई तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। मामला शुक्रवार की दोपहर का है। भाजपा की जनसभा विकास नगर में चल रही थी। इस कारण सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेड किया गया था। विकास निगर निवासी आप कार्यकर्ता देशराज के घर के पास ही बैरिकेड लगाया गया था। देशराज रेता-बजरी का व्यवसाय करते हैं। ऑर्डर मिलने पर वह अपने ड्राइवर के साथ छोटे हाथी नामक वाहन से रेता-बजरी लेकर जाने लगे। 
विज्ञापन


पुलिस ने घर के पास लगे बैरिकेड को हटाया और उन्हें जाने दिया। जब वह वापस आए तो पुलिस ने उनके वाहन को बैरिकेड से घर की ओर नहीं जाने दिया। देशराज का कहना है कि उन्होंने वाहन पास के ही एक मैदान में खड़ा कर दिया। इसी दौरान सिपाही ने वहां वाहन न खड़ा करने को कहा। इसी को लेकर दोनों में बहस हो गई। आरोप है कि सिपाही ने लगातार तीन थप्पड़ जड़ दिए। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद देशराज ने पार्टी के अन्य लोगों को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद काफी संख्या में आप कार्यकर्ता मौलीजागरां थाने में पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को कहा कि तीन दिन में इस मामले की जांच कर दोषी पर कार्रवाई करेंगे। उसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए। कार्यकर्ताओं ने सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दी है। एसएचओ मौलीजागरां का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। 

यह सरासर गलत है। हम इस कार्रवाई की निंदा करते हैं। पुलिस की ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यकर्ताओं का अपमान सहन नहीं होगा। -प्रेम गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed