फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress 'yuvraj' rahul gandhi in punjab to encourage farmer

किसानों की बेबसी पर कांग्रेस 'युवराज' राहुल की सियासत

Wed, 29 Apr 2015 05:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/मंडी गोबिंदगगढ़/खन्ना
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/मंडी गोबिंदगगढ़/खन्ना Updated Wed, 29 Apr 2015 05:04 PM IST
विज्ञापन
congress 'yuvraj' rahul gandhi in punjab to encourage farmer

बेमौसम बारिश ने किसानों को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, उधर किसानों की इस बेबसी का फायदा उठाने में राजनेता कोई कसर नहीं छोड़ रहे। इसका एक नमूना देखने को मिला, जब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी किसानों का दुख दर्द बांटने के लिए पंजाब पहुंच गए।

विज्ञापन


राहुल सचखंड एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सफर कर पंजाब के किसानों का दर्द जानने पहुंचे। उन्होंने पंजाब के मंडी गोविंदगढ़ स्टेशन तक ट्रेन से यात्रा की। मोदी सरकार के नए भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ अपनी सियासी जंग को धार दे रहे राहुल ने कहा कि वह किसानों का दर्द समझना चाहते हैं। उनके साथ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी थे।
विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष आम यात्री की तरह दिखे। राहुल बिना किसी वीआईपी सुविधा के ट्रेन में चढ़ गए। वह जब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सचखंड एक्सप्रेस में सवार हुए तो वहां मौजूद यात्री उन्हें देखकर हैरान थे। वह डिब्बे में खिड़की की तरफ वाली सीट पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का हाल आंखों से देखने जा रहा हूं

congress 'yuvraj' rahul gandhi in punjab to encourage farmer

पत्रकारों से बातचीत करने के बाद वह कोच में बैठे अन्य यात्रियों के साथ भी सहज दिखे। कुछ को ऑटोग्राफ दिया तो बच्चों को थोड़ी देर के लिए गोद में भी बैठाया। ट्रेन चलने के पहले राहुल स्टेशन पर कागज वाले कप में चाय पीते दिखे।

इस दौरान उन्होंने कहा, ‘किसानों की जमीन छीनी जा रही है इसलिए किसानों से मिलने जा रहा हूं। वे लोग अनाज देते हैं, भोजन देते हैं और उनकी जमीन छीनी जा रही है। अपनी आंखों से उनका हाल देखने मंडी जा रहा हूं।

बताया जा रहा है कि वहां किसानों की बुरी हालत है। भूमि अधिग्रहण बिल केंद्र का मसला है। कांग्रेस इसका विरोध करेगी।’ तकरीबन दो महीने की छुट्टी से लौटने के बाद राहुल गांधी लगातार किसानों के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी ट्रेन यात्रा को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। 

संसद में एमएसपी का मुद्दा उठाऊंगा

congress 'yuvraj' rahul gandhi in punjab to encourage farmer

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रदेश की गोबिंदगढ़ और खन्ना मंडियों का दौरा कर किसानों से बातचीत कर उनके दुख दर्द को जाना। किसानों ने राहुल से फसल पर एमएसपी लागू करने की मांग की जिस पर राहुल ने आश्वासन दिया कि वह उनकी मुश्किलों की रिपोर्ट तैयार कर लोकसभा में उठाएंगे।

राहुल गांधी सबसे पहले मंडी गोबिंदगढ़ अनाज मंडी पहुंचे। मंडी में कई किसानों ने राहुल से कहा कि वे कई दिनों से मंडी में गेहूं की बिक्री का इंतजार कर रहे हैं। एक किसान हरभजन सिंह ने कहा कि असीं किसान बणके की जुल्म कर लया....अफसर साड्डी चंगी फसल नू माड़ा दसदे ने, कदों आउंणगे अच्छे दिन?

किसान को मंडियों में रुलने नहीं दूंगा

congress 'yuvraj' rahul gandhi in punjab to encourage farmer

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार शाम को सरहिंद अनाज मंडी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह किसानों के लिए हर तरह का संघर्ष करने के लिए तैयार हैं, लेकिन किसान को मंडियों में रुलने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का भूमि अधिग्रहण बिल किसान विरोधी है जो किसान को नजर अंदाज करके पास किया गया है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा का गठबंधन अकाली सरकार से है, जो खुद को किसान हितैषी कहलाती है। उनके राज में भी किसान मंडियों में रुल रहा है। क्या इसी को आजादी कहते हैं। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत की। राहुल गांधी सुरक्षा घेरा तोड़ कर बोरियों के अंबार पर चढ़ गए और किसानों से रू-ब-रू हुए।

हलका विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने राहुल का सम्मान किया। इस दौरान पंजाब प्रधान प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल, विरोधी धिर के नेता सुनील जाखड़, लाल सिंह मौजूद रहे।

राहुल के आते ही मिल गए 4000 करोड़

congress 'yuvraj' rahul gandhi in punjab to encourage farmer

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की नई शर्तों के मुताबिक अब किसानों को फसल की अदायगी इलेक्ट्रॉनिक विधि से होगी। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने यह जानकारी दी। उन्होंने मंगलवार को बताया कि अगले 24 घंटों में किसानों को 4000 करोड़ रुपये की अदायगी इस विधि से कर दी जाएगी।

गेहूं खरीद पर मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों से बैठकें कर हालात का जायजा लिया। राज्य सरकार ने कैश क्रेडिट लिमिट के लिए वित्तीय प्रबंध पूरे कर लिए हैं। 14,640 करोड़ की राशि हासिल हो गई है। किसानों की फसलों का भुगतान करने के लिए यह राशि कमीशन एजेंटों के खातों में इलेक्ट्रॉनिक्स विधि से ट्रांसफर कर दी जाएगी।

वहीं, अगले 24 घंटों में 4000 करोड़ रुपये की अदायगी किसानों को कर दी जाएगी। सीएम ने कहा कि किसानों का सारा बकाया दो-तीन दिन में अदा कर दिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 110 से 125 लाख मीट्रिक गेहूं की आमद का अनुमान है। पंजाब सरकार ने पचास लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद अभी तक कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed